{"_id":"5b6de03e4f1c1b764d8b7b2d","slug":"crime-in-baghbansi-gaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक चोरी के आरोपी नाबालिग को लॉकअप में डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक चोरी के आरोपी नाबालिग को लॉकअप में डाला
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Sat, 11 Aug 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। नगर कोतवाली पुलिस ने बाइक चोरी के आरोप में पकड़े गए एक नाबालिग आरोपी को लॉकअप में डाल दिया। उसे कई घंटे तक सलाखों के पीछे रखा गया। इस दौरान जिले की नोडल अफसर कोतवाली का निरीक्षण करके लौट गईं। इनकी निगाह लॉकअप में बैठे किशोर पर नहीं पड़ी।
एसओजी ने पांच दिनों से वाहन चोरों की तलाश में संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दे रही थी। इस दौरान कुल सात शातिरों को चोरी की 39 बाइकों व दो चार पहिया वाहनों के साथ पकड़ा गया। शुक्रवार को नगर कोतवाली में पत्रकारों से वार्ता करते हुए एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि सैनी कोतवाली क्षेत्र के अफजलपुर सातों निवासी अभिषेक मिश्र उर्फ राबिन, अनुज पांडेय पुत्र लल्लू, भानीपुर निवासी राजू पासी पुत्र चंद्रपाल, शरीफाबाद निवासी राजाबाबू पुत्र जियालाल, अफजलपुर सातों निवासी अंकित पुत्र आदित्य व बागबंशी निवासी अबू जकारिया पुत्र हनीफ को गिरफ्तार किया गया। इनके अलावा एक अन्य आरोपी भी है। पुलिस के मुताबिक उसकी उम्र सिर्फ 15 वर्ष ही है। सभी आरोपियों को नगर कोतवाली में रखा गया था।
कोतवाली पुलिस ने नाबालिग आरोपी को भी लॉकअप में डाल दिया। इस दौरान जिले की नोडल अफसर ने कोतवाली का निरीक्षण किया। हैरानी की बात है कि उनकी निगाह सलाखों के पीछे बैठे नाबालिग पर नहीं पड़ी। मीडिया के सामने पेश करने के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। बताया जाता है कि जांच के बाद नाबालिग को बाल सुधार गृह इलाहाबाद भेज दिया गया है। वहीं एसपी का कहना है कि नाबालिग आरोपी को लॉकअप में नहीं रखा जा सकता। वैसे मेरे सामने उसे दफ्तर में बैठाया गया था। ऐसा हो सकता है कि नोडल अफसर के निरीक्षण के समय किशोर को सलाखों के पीछे डाल दिया गया हो। इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।