फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime in aminpur sawaro

प्रधानपति को एसएमएस से दी जान से मारने की धमकी

Tue, 14 Aug 2018 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Tue, 14 Aug 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
पिंडरा। करारी कोतवाली क्षेत्र के अमीनपुर संवरो ग्राम प्रधान के पति को रविवार को मोबाइल पर मैसेज भेजकर जान से मारने की धमकी दी गई है। इसमें स्कूल जाते वक्त बच्चों का अपहरण कर उन्हें भी मारने की बात लिखी गई है। इससे प्रधान का परिवार सहमा हुआ है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) को मामले से अवगत कराया है।
विज्ञापन


अमीनपुर संवरो ग्राम प्रधान पति आफाक अहमद ने बताया कि रविवार को नेट के नंबर से पहला मैसेज उनके मोबाइल फोन पर दोपहर करीब तीन बजे आया। इसके बाद तकरीबन साढ़े तीन बजे दस मैसेज आए। हर संदेश में प्रधानपति को जान से मार डालने की धमकी दी गई है। लिखा गया है कि भाई से पंगा लेकर ठीक नहीं किया है। सुधर जाना ठीक होगा, वर्ना बेमौत मरने के लिए तैयार रहो। धमकी देने वाले ने यहां तक लिखा है कि प्रधानपति के बच्चे भरवारी स्थित स्कूल जाते हैं। रास्ते से अगवा करके उन्हें मौत की नींद सुला दिया जाएगा। मैसेज आने के बाद से प्रधान और उनका परिवार काफी डरा-सहमा हुआ है। सोमवार को प्रधान रुबीना सिद्दीकी ने बच्चों को विद्यालय नहीं भेजा। प्रधानपति ने एसपी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसपी प्रदीप गुप्ता ने जांच और कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed