{"_id":"5af1f79d4f1c1b9e098b8dc9","slug":"crime-in-alwara-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की हत्या कर फंदे से लटकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता की हत्या कर फंदे से लटकाया
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Wed, 09 May 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिमशरीरा। महेवाघाट के अलवारा गांव में दहेज की मांग पूरी न होने पर सोमवार शाम एक विवाहिता की हत्या कर लाश फंदे से लटका दी गई। मृतका की मां की तहरीर पर पति समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस घटना की जांच कर रही है।
महेवाघाट के मंगोली का डेरा मजरा अंधावा निवासी जीतेंद्र ने अपनी बेटी श्वेता (20) की शादी 13 मार्च 2018 को अलवारा गांव में रहने वाले कल्लू के बेटे ओमप्रकाश के साथ किया था। बताया जाता है कि बारात के दिन ही दहेज को लेकर ससुरालियों से विवाद हुआ था, लेकिन उस वक्त रिश्तेदारों ने समझाबुझाकर मामला शांत करा दिया था। इसके बाद भी ससुराली दहेज में फ्रिज, कूलर, सोने की जंजीर आदि की बराबर मांग करते रहे। इसे लेकर विवाहिता को प्रताड़ित भी किया जाता था। सोमवार को ही ससुराल के लोग श्वेता को मायके से बुलाकर लाए थे। आरोप है कि उसके आते ही सास-ससुर, जेठ आदि उसे ताने देने लगे।
विरोध करने पर गला घोटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद आत्महत्या का रूप देने के लिए लाश फंदे से लटका दिया। खबर मिलते ही परिजन रोते-बिलखते हुए घर पहुंच गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की मां शोभा देवी ने पति, सास, ससुर व जेठ समेत सात लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज करा दिया। आरोपी पति को गिरफ्तार कर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।