फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Cow slaughter accused arrested in encounter, accomplice absconding

Kaushambi News: गोकशी का वांछित मुठभेड़ में गिरफ्तार, साथी फरार

Mon, 29 Sep 2025 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 29 Sep 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Cow slaughter accused arrested in encounter, accomplice absconding
चरवा थाना क्षेत्र के कृष्णा डोली गांव में गोकशी के मामले में वांछित आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी। उसके अन्य साथी फरार हो गए। घायल को जिला अस्पताल मंझनपुर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन




शनिवार की आधी रात डायल 112 को सूचना मिली थी कि कृष्णा डोली गांव में गोकशी की गई है। पुलिस मौके पर पहुंची तो एक गोवंश मृत पाया गया। जांच में गांव के भंवर सिंह यादव व उसके दो साथियों पर आरोप लगा। मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।
विज्ञापन


रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि भंवर सिंह अपने साथियों के साथ मोहिउद्दीनपुर-रतगहा मार्ग के पास छिपा है। घेराबंदी होते ही आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायर किया। पैर में गोली लगते ही भंवर सिंह गिर पड़ा और पुलिस ने उसे दबोच लिया। मौके से तमंचा, कारतूस, चाकू, बांका, रस्सा और 620 रुपये बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन




आरोपी को हिरासत में लेकर उपचार कराया जा रहा है। अन्य आरोपी अनवर व उसका साथी फरार हैं। इनकी तलाश की जा रही है।



- राजेश कुमार, पुलिस अधीक्षक

गोकशी की घटना पर जताया रोष



कृष्णा डोली गांव में गोकशी की घटना से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया था। ग्रामीणों के मुताबिक, रात करीब दो बजे उन्होंने ड्रोन कैमरा उड़ते देखा। शक होने पर लोग ड्रोन का पीछा करते हुए जंगल की ओर गए देखा कि तीन लोग गोकशी कर रहे हैं। ग्रामीणों की भनक लगते ही आरोपी मौके से भाग निकले।




रविवार सुबह मामले की जानकारी मिलने पर विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष अवधेश नारायण शुक्ला भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि नवरात्र के पावन अवसर पर गोकशी की घटना हिंदू समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली है। सीओ अभिषेक सिंह ने बताया कि गोकशी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी फरार हो गए थे। वहां मिले अवशेष को दफना दिया गया है। घटना में सब इंस्पेक्टर की तहरीर पर एक नामजद समेत तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed