फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   covid doctor absent from hospital

कृषि विभाग के पांच कर्मचारी व कोविड एल-2 अस्पताल के चार डॉक्टर मिले गैरहाजिर

Sat, 05 Sep 2020 12:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
covid doctor absent from hospital
मंझनपुर। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने लगातार तीसरे दिन भी सरकारी दफ्तरों का औचक निरीक्षण किया। शुक्रवार को जिलाधिकारी ने उप कृषि निदेशक कार्यालय व जिला चिकित्सालय में संचालित कोविड एल-2 अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कृषि विभाग के पांच कर्मचारी एवं कोविड अस्पताल के चार डॉक्टर गैरहाजिर मिले। गैरहाजिर डॉक्टरों एवं कर्मियों के एक दिन का वेतन काटने के साथ ही नोटिस जारी कर जवाब-तलब करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

कृषि भवन के निरीक्षण में जिला अधिकारी ने दफ्तर में फाइलों के रख-रखाव, साफ़ सफाई व अनुपस्थिति रजिस्टर की व्यवस्था देखी। दफ्तर में मौजूद कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वह अपने पटल के सामने नाम पट्टिका रखने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। ताकि दफ्तर में आने वाली आम जनता को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। निरीक्षण में निजी सहायक दिनेश कुमार वर्मा, वरिष्ठ सहायक सानू पांडेय, कनिष्क सहायक अजय कुमार, कनिष्क सहायक लक्ष्मण सिंह व चतुर्थ श्रेणी कर्मी अखिलेश कुमार मिश्रा अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन

सभी का एक दिन का वेतन काटने व स्पष्टीकरण तलब करने का निर्देश दिया। इससे पहले जिला चिकित्सालय के कोविड एल-2 अस्पताल पहुंचे डीएम ने आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण किया। जांच में डॉ. गौरव मेंहदी दत्ता, डॉ. पंकज तिवारी, डॉ. आशुतोष सिंह, डॉ. टीबी मौर्या ड्यूटी से नदारद मिले। डीएम ने डॉक्टरों की गैरहाजिरी पर नाराजगी जाहिर करते हुए एक दिन का वेतन काटने के साथ ही स्पष्टीकरण तलब करने का निर्देश दिया। डीएम ने निरीक्षण के बाद अस्पताल में ही सीएमओ डॉ. पीएन चतुर्वेदी, सीएमएस डॉ. दीपक सेठ सहित अन्य स्टॉफ के साथ बैठक कर आइसोलेशन वार्ड की व्यवस्था के बारे में जानकारी प्राप्त की। जिला अधिकारी ने स्तर-दो वार्ड में बिजली व ऑक्सीजन वेंटिलेटर की उपलब्धता निरंतर बनाए रखने का निर्देश दिया। अस्पताल में साफ़-सफाई एवं सैनिटाइजेशन निरंतर कराने का सख्त निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed