फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Couple doing Kalpavas in Mahakumbh, thieves took away cash and jewelery

Kaushambi News: महाकुंभ में कल्पवास कर रहे दंपती, चोर समेट ले गए नगदी-जेवर

Sat, 08 Feb 2025 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 08 Feb 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Couple doing Kalpavas in Mahakumbh, thieves took away cash and jewelery
सरायअकिल के फकीराबाद में चोरी के बाद बिखरा सामान। संवाद
महाकुंभ में कल्पवास कर रहे दंपति के सूने घर में घुसे चोर नगदी-जेवर समेट ले गए। घटना फकीराबाद मोहल्ले की है। भुक्तभोगी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि चोर सूने घर की दीवार फांदकर भीतर घुसे और करीब ढाई लाख रुपये का सामान चुरा ले गए। बृहस्पतिवार शाम जानकारी होने पर उन्होंने सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


फकीरवाबाद मोहल्ला निवासी राम प्रताप मिश्रा इन दिनों अपनी पत्नी के साथ महाकुंभ क्षेत्र में कल्पवास कर रहे हैं। घर पर उनका बेटा शशांक मिश्रा और बहू भर थी। एक फरवरी को बहू-बेटा भी पिता के पास महाकुंभ क्षेत्र चले गए थे। इसी दौरान सूने पड़े घर को चोरों ने निशाने पर ले लिया। दीवार के फांदकर चोर छत में लगे सीढ़ी का दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हो गए।
विज्ञापन

बक्सा व अलमारी का ताला तोड़कर 30 हजार नकदी समेत ढाई लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के गहने उठा ले गए। बृहस्पतिवार शाम घर लौटे शशांक ने टूटी आलमारी और बिखरा सामान देख तो उनके होश उड़ गए। सूचना के बाद आई पुलिस मौका मुआयना किया फिर पीड़ित से तहरीर लेकर चली गई। कहा, जांच के बाद कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed