फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Couple and their pregnant daughter beaten up over a platform

Kaushambi News: चबूतरे को लेकर दंपती समेत गर्भवती बेटी को पीटा

Thu, 23 Oct 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 23 Oct 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Couple and their pregnant daughter beaten up over a platform
संदीपनघाट कोतवाली के चिकवन का पूरवा गांव में सोमवार को चबूतरे के विवाद में दबंगों ने दंपती समेत गर्भवती बेटी को पीट दिया। घायलों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

चिकवन का पूरवा गांव निवासी सुभाष चंद्र गुप्ता ने बताया कि बरम बाबा के चबूतरे को लेकर पड़ोसी से काफी दिनों से रंजिश चल रही है। इसी बात को लेकर सोमवार को वह अपने परिजनों और साथियों के साथ मिलकर गालीगलौज करने लगा। विरोध करने पर उन लोगों ने लाठी-डंडा से हमला कर दिया। पिटाई से सुभाष को काफी चोटें आई।
विज्ञापन

शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंची गर्भवती बेटी सुनैना और पत्नी अंशुम को भी पीट दिया। पिटाई से दंपती समेत बेटी को काफी चोटें आई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने शिव प्रसाद चौधरी, सुमित दिवाकर, ऊषा देवी, शर्मिला और मानवीय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed