{"_id":"614789968ebc3ed52e443fbf","slug":"country-s-disruptive-forces-dominate-arif-mohammad-khan-kaushambi-news-ald316199344","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश विघटनकारी शक्तियां हावी : आरिफ मोहम्मद खान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश विघटनकारी शक्तियां हावी : आरिफ मोहम्मद खान
विज्ञापन
Country's disruptive forces dominate: Arif Mohammad Khan
- फोटो : KAUSHAMBI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
। सैयदसरांवा गांव स्थित खानकाह-ए-अरिफिया दरगाह में रविवार को केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने हजरत आरिफ सफी की दरगाह में चादर चढ़ाई। दौरान राज्यपाल ने देश मे अमन, चैन कायम रखने के लिए दुआएं मांगीं। गांव में उनके स्वागत के लिए व्यवस्थाएं चाक चौबंद रहीं। यहां मदरसा में आयोजित कार्यक्रम में भी उन्होंने शिरकत की।
मदरसा के कांफ्रेंस हाल में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने देश के विकास और तरक्की के लिए आम आदमी से एकजुट रहने को कहा। उन्होंने कहा कि कि देश में इस समय विघटनकारी शक्तियां हावी हैं, ऐसी शक्तियों की साजिशों को किसी भी कीमत पर कामयाब ना होने दें।
कार्यक्रम की सफलता के लिए पुलिस और स्थानीय प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहा। इस दौरान उन्होंने सैयद सरावा स्थित दरगाह पर जियारत कर चादर चढ़ाई और सूफी संत एहसानुल्लाह मोहम्मदी उर्फ अबु मियां से दुआएं मांगी। उन्होंने खानकाह को अमन व शांति का रूहानी मरकज बताया है। कार्यक्रम में हसन सईद, हुसैन सईद, अली सईद व मैनेजर साजिद सईदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
राज्यपाल बनने से दो दिन पहले आए थे आरिफ मोहम्मद खान
मूलत: बुलंदशहर के बाराबस्ती निवासी आरिफ मोहम्मद खान रविवार को सैयद सरावां स्थित मदरसे में आकर अपने आप को खुशनसीब बताया।
उन्होंने कहा कि वह दो साल पहले राज्यपाल बनने के दो दिन पहले यहां आए थे। इस दौरान उन्होंने दरगाह पर चादर चढ़ा कर मन्नत मांगी थी। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा मांगी गई मन्नत पूरी हुई। दो साल बाद वह फिर से दरगाह पर चादर चढ़ाने के लिए आए हैं।