{"_id":"608c5e8a8ebc3e8d904ea121","slug":"corona-infected-woman-dies-66-people-positive-kaushambi-news-ald3051538121","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमित महिला की मौत, 66 लोग मिले पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमित महिला की मौत, 66 लोग मिले पॉजिटिव
विज्ञापन
मंझनपुर। दोआबा में संक्रमण का कहर लगातार जारी है। बीते गुजरे 24 घंटे के दौरान कोरोना की जद में रही एक महिला की अस्पताल में मौत हो गई। वहीं शुक्रवार को जिले भर में 66 नए पॉजिटिव केस मिले हैं।
सीएमओ डॉ. पीएन चतुर्वेदी ने बताया कि मंझनपुर क्षेत्र की कोविड पीड़ित एक महिला का संयुक्त जिला चिकित्सालय के एल-2 अस्पताल में भर्ती थी। इलाज के दौरान बृहस्पतिवार की रात संक्रमित महिला की अस्पताल में मौत हो गई। वहीं, संक्रमण की रोकथाम के लिए रोजाना की तरह शुक्रवार को भी संयुक्त जिला चिकित्सालय, सीएचसी और पीएचसी में शिविर लगाकर 1575 संदिग्धों की कोविड जांच कराई गई।
इस दौरान जिले के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले 66 लोग पॉजिटिव निकले। सभी के इलाज की व्यवस्था कराने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीमें इनके संपर्क में आए लोगों को चिह्नित करने में जुट गई हैं। अच्छी बात ये रही कि 24 घंटे के दौरान संक्रमण की जद में रहे 113 मरीज ठीक हो गए हैं।