{"_id":"5e73bbb18ebc3e6fe8310b26","slug":"corona-curfew-in-kaushambi-kaushambi-news-ald2714196119","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus कौशाम्बी में दो अप्रैल तक के लिए लगा ‘कोरोना कर्फ्यू’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus कौशाम्बी में दो अप्रैल तक के लिए लगा ‘कोरोना कर्फ्यू’
Fri, 20 Mar 2020 12:06 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशाम्बी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशाम्बी
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
corona curfew in kaushambi
- फोटो : KAUSHAMBI
कोरोना वायरस के खौफ से जिले में दो अप्रैल तक सार्वजनिक स्थानों को बंद कर दिया गया है। चिकित्सा संस्थानों को छोड़कर सभी प्रकार के शैक्षणिक संस्थान,पर्यटन स्थल व सार्वजनिक कार्यक्रमों पर रोक लगा दी गई है। एक तरह से इस अवधि तक जिले में कोरोना कर्फ्यू लगा रहेगा। आदेशों की अवहेलना करने वालों पर दंडात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
डीएम मनीष कुमार वर्मा के मुताबिक चिकित्सा को छोड़कर सभी प्रकार के शैक्षणिक संस्थान, जिम, म्यूजियम, पर्यटन स्थल, सामाजिक केंद्र व सार्वजनिक कार्यक्रम दो अप्रैल तक बंद रहेंगे। मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशों पर कोरोना वायरस के बचाव और सावधानी के दृष्टिगत लोगों की सुरक्षा को देखते हुए यह इंतजाम किए गए हैं। डीएम के मुताबिक राज्य सरकार के अधीन विश्वविद्यालय, बोर्ड व संस्थानों की सभी परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित की गई हैं। तहसील व समाधान दिवस भी स्थगित रहेंगे।
आवश्यक बैठकें सीमित लोगों के साथ ही की जाएं तथा जहां तक संभव हो तो वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से की जाएं। खेल आयोजन भी स्थगित किए गए हैं। साथ ही बताया कि कोरोना से पीड़ित सभी मरीजों के इलाज का खर्च सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। डीएम ने इन आदेशों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
एएसपी अशोक कुमार ने बताया कि डीजीपी के निर्देश पर सभी थानों में कोरोना वायरस से निपटने के लिए रैपिड एक्शन टीमों का गठन किया गया है। एएसपी ने बताया कि कई शहरों में कोरोना पीड़ित और इसके लक्षण वाले मरीज इलाज के दौरान आइसोलेशन वार्ड से भाग गए हैं। अगर किसी भी क्षेत्र में मरीज मिलता है तो थाने की रैपिड एक्शन टीम मरीज की निगरानी करेगी। चिकित्सकों के साथ सहयोग के लिए पुलिस टीम भी मुस्तैद रहेगी। गुरुवार को जिला कारागार में तैयार किए गए मास्क भी पुलिस कर्मियों को उपलब्ध कराया गया।
विज्ञापन
डीएम मनीष कुमार वर्मा के मुताबिक चिकित्सा को छोड़कर सभी प्रकार के शैक्षणिक संस्थान, जिम, म्यूजियम, पर्यटन स्थल, सामाजिक केंद्र व सार्वजनिक कार्यक्रम दो अप्रैल तक बंद रहेंगे। मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशों पर कोरोना वायरस के बचाव और सावधानी के दृष्टिगत लोगों की सुरक्षा को देखते हुए यह इंतजाम किए गए हैं। डीएम के मुताबिक राज्य सरकार के अधीन विश्वविद्यालय, बोर्ड व संस्थानों की सभी परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित की गई हैं। तहसील व समाधान दिवस भी स्थगित रहेंगे।
विज्ञापन
आवश्यक बैठकें सीमित लोगों के साथ ही की जाएं तथा जहां तक संभव हो तो वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से की जाएं। खेल आयोजन भी स्थगित किए गए हैं। साथ ही बताया कि कोरोना से पीड़ित सभी मरीजों के इलाज का खर्च सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। डीएम ने इन आदेशों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
कोरोना पीड़ित का पुलिस के पहरे में होगा इलाज
कोरोना वायरस से निपटने की लड़ाई में अब चिकित्सकों के साथ पुलिस विभाग भी शामिल हुआ है। अगर कोई मरीज कोरोना वायरस का मिलता है तो उसका पुलिस की निगरानी में उपचार चलेगा। पुलिस की यह टीमें जन जागरुकता अभियान भी चलाएंगी। पुलिस अधिकारियों के साथ चिकित्सकों ने पुलिस लाइन में थानास्तर पर गठित की गई रैपिड एक्शन टीमों के साथ अन्य पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षण दिया।एएसपी अशोक कुमार ने बताया कि डीजीपी के निर्देश पर सभी थानों में कोरोना वायरस से निपटने के लिए रैपिड एक्शन टीमों का गठन किया गया है। एएसपी ने बताया कि कई शहरों में कोरोना पीड़ित और इसके लक्षण वाले मरीज इलाज के दौरान आइसोलेशन वार्ड से भाग गए हैं। अगर किसी भी क्षेत्र में मरीज मिलता है तो थाने की रैपिड एक्शन टीम मरीज की निगरानी करेगी। चिकित्सकों के साथ सहयोग के लिए पुलिस टीम भी मुस्तैद रहेगी। गुरुवार को जिला कारागार में तैयार किए गए मास्क भी पुलिस कर्मियों को उपलब्ध कराया गया।