फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   contract emloyee of transport department found deat at railway track

परिवहन निगम के संविदा कर्मी की रेलवे ट्रैक पर मिली लाश

Tue, 29 Jun 2021 01:28 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
contract emloyee of transport department found deat at railway track
भरवारी। परिवहन निगम के संविदा कर्मी की सोमवार शाम रोही रेलवे क्रासिंग के समीप ट्रैक पर छत-विछत लाश बरामद की गई। निगम कर्मी की हत्या कर लाश ट्रैक पर फेंकी गई या फिर उसने खुदकुशी की, फिलहाल साफ नहीं हो सका है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

बांदा जनपद के गर्गपुर निवासी बालमुकुंद की ससुराल कोखराज के बिसारा गांव में है। यहां वह पिछले कई सालों से परिवार के साथ रहते हैं। बालमुकुंद का 27 वर्षीय बेटा नवनीत शुक्ला परिवहन निगम में संविदा पर कंडक्टर है। बालमुकुंद के मुताबिक नवनीत प्रयागराज के झूंसी में किराए का कमरा लेकर रहता था। सोमवार को उसकी छुट्टी होने के कारण वह घर आया था। इसके बाद शाम चार बजे के करीब रोही रेलवे ब्रिज के नीचे उसका क्षत-विछत शव बरामद हुआ। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के मुताबिक उसकी किसी से कोई रंजिश नहीं थी। साथ ही ऐसी कोई वजह भी नहीं थी कि वह आत्मघाती कदम उठाने के लिए मजबूर हो। घटना के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में दंपती व बेटी को पीटा, केस दर्ज
मंझनपुर। सैनी कोतवाली के सयारां मीठेपुर निवासी क्रांति द्विवेदी खेती करके परिवार का गुजारा करता है। पड़ोसी अजहरुद्दीन से उसकी चुनावी रंजिश चल रही है। क्रांति कुमार का आरोप है कि रविवार को अजहरुद्दीन अपने परिवार के सुकरूद्दीन व हिसामुद्दीन के साथ आया और बेवजह उसे गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर हमलावरों ने घर में घुसकर उसकी पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने आई पत्नी व बेटी को भी हमलावरों ने पीटा। ग्रामीणों के हस्तक्षेप पर हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले। शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed