{"_id":"6a87661772495aa53900a475","slug":"constables-wife-found-hanging-in-the-room-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-146796-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: कमरे में सिपाही की पत्नी का फंदे से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: कमरे में सिपाही की पत्नी का फंदे से लटका मिला शव
विज्ञापन
सिपाही की पत्नी की मौत के बाद मकान के बाहर लगी लोगों की भीड़। संवाद
- फोटो : Samvad
पाल चौराहा के पास किराये के मकान में रह रही एक पुलिस आरक्षी की पत्नी का बंद कमरे में फंदे से लटका शव मिला। इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार, आरक्षी ड्यूटी के बाद करीब साढ़े तीन बजे कमरे पर पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। उसने पत्नी को कई बार फोन किया और दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।
शोर सुनकर आसपास के लोग वहां जमा हो गए। अनहोनी की आशंका पर आरक्षी ने पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा तो पत्नी शिवानी का शव कमरे की खिड़की से दुपट्टे के सहारे लटका मिला।
घटना की सूचना मिलते ही एसपी सत्यनारायण, एएसपी अमिता सिंह और एसडीएम राजकुमार वर्मा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए और आसपास के लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है और मौत के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

सिपाही की पत्नी की मौत के बाद मकान के बाहर लगी लोगों की भीड़। संवाद- फोटो : Samvad