फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Conspirator of kidnapping a teenager, carrying a bounty of 25 thousand rupees, arrested

Kaushambi News: किशोर के अपहरण का साजिशकर्ता 25 हजार का इनामियां गिरफ्तार

Wed, 09 Apr 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 09 Apr 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Conspirator of kidnapping a teenager, carrying a bounty of 25 thousand rupees, arrested
सैनी कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को कमासिन पहाड़पुर कोदन गांव से तीन दिन पहले किशोर को अगवा करने जा साजिश कर्ता 25 हजार का इनामियां चौथा आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो अदत तमंचा व कारतूस भी बरामद किए हैं। लिखापढ़ी के बाद पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया। न्यायालय से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने मंगलवार को प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि शनिवार की रात सैनी कोतवाली के कमासिन पहाड़पुर निवासी भारत लाल विश्वकर्मा के 13 वर्षीय बेटे प्रतीक उर्फ रितिक का घर से अपहरण कर लिया गया था। देर रात पुलिस को अपहरण की जानकारी मिली। एसपी ने पुलिस के साथ ही एसओजी को सक्रिय किया था।
विज्ञापन

एसओजी ने क्षेत्र में ही प्रतीक को कार में बैठाकर भाग रहे आरोपियों को घेर लिया था। मुठभेड़ में पुलिस ने आरोपी सुभाष विश्वकर्मा, अमित कुमार यादव व गुड्डू यादव को गिरफ्तार किया था। तीनों के पैर में गोली लगी थी। 25 लाख की फिरौती के लिए प्रतीक का अपहरण किया गया था। पुलिस के मुताबिक घटना की साजिश अरविंद यादव उर्फ अभिषेक यादव पुत्र अमर सिंह यादव निवासी टेंवा ने रची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बताया अरविंद यादव प्रापर्टी का काम करता है। अरविंद यादव के पड़ोस में भारत लाल विश्वकर्मा की मौसी रहती थी। इससे उसकी जान पहचान तगड़ी थी। हाल ही में अरविंद ने भारत लाल की टेवा में तीन स्थित तीन बीघा 4 विस्वा जमीन बिकवाई थी। इसमें आठ बिस्वा जमीन खुद अरविंद ने ली थी, बाकी भूमि को उसने 80 लाख में बिकवा दी थी। इसी 80 लाख रुपये में से फिरौती मांगने के लिए अरविंद ने अपने साथियों के साथ अपहरण की घटना की साजिश की थी।

घटना के बाद से मुख्य साजिश कर्ता फरार चल रहा था। इस पर उसके खिलाफ 25 हजार का इनाम घोषित किया गया। मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर नगिया मई मोड़ के समीप से काले रंग की स्काॅर्पियो से भाग रहे अरविंद यादव को गिरफ्तार किया गया।
-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed