{"_id":"68e95cf2da07ff0dce04ab48","slug":"complaint-of-fraudulently-registering-name-in-family-register-kaushambi-news-c-261-1-kmb1004-131217-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: फर्जी तरीके से परिवार रजिस्टर में नाम दर्ज करने की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: फर्जी तरीके से परिवार रजिस्टर में नाम दर्ज करने की शिकायत
Sat, 11 Oct 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sat, 11 Oct 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। अतरसुइया में फर्जी तरीके से नाम दर्ज कराने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बकोड़ा गांव निवासी ओंकार सिंह और उसकी पत्नी विद्या देवी ने अपना नाम अतरसुइया गांव के परिवार रजिस्टर में दर्ज करा लिया। आरोप है कि अतरसुइया गांव में प्रधानी का चुनाव लड़ने के लिए यह फर्जीवाड़ा किया गया। ग्राम प्रधान संदीप कुमार ने इस संबंध में मुख्य विकास अधिकारी से शिकायत करते हुए पंचायत सचिव पर कार्रवाई की मांग की है।
आरोप है कि सचिव ने रिश्तेदारी का फायदा पहुंचाने के लिए नियमों की अनदेखी की और मनमाने तरीके से नया परिवार रजिस्टर तैयार कर नकल जारी कर दी। प्रधान ने सचिव के निलंबन और मुकदमा दर्ज कर फर्जी नाम निरस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन
आरोप है कि सचिव ने रिश्तेदारी का फायदा पहुंचाने के लिए नियमों की अनदेखी की और मनमाने तरीके से नया परिवार रजिस्टर तैयार कर नकल जारी कर दी। प्रधान ने सचिव के निलंबन और मुकदमा दर्ज कर फर्जी नाम निरस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन