{"_id":"5845b5324f1c1be4594482c8","slug":"cold-day-kaushambi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोआबा में कोहरे की फैली चादर, बढ़ी गलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोआबा में कोहरे की फैली चादर, बढ़ी गलन
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Tue, 06 Dec 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
other
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक दिन की राहत देने के बाद रविवार की रात अचानक कोहरे ने लोगों को चौंका दिया। देर रात के बाद कोहरा छाया तो सुबह दस बजे तक धुंध बनी रही। इससे रात व सुबह आवागमन करने में लोगों को दिक्कत हुई। अलाव न जलवाए जाने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
रविवार को कोहरा नहीं था। दिन भर धूप खिली रही। इससे लोगों ने राहत की सांस ली थी। लोगों को इसका भी तनिक अनुमान नहीं था कि रात में कोहरा छा जाएगा। रात करीब 11 बजे के बाद कोहरा छाना शुरू हुआ। रात 12 बजे के बाद सड़क पर धुंध छा गया। इसके बाद लोगों को दिखाई देना बंद हो गया। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई। सोमवार की सुबह करीब दस बजे तक कोहरा छाया रहा। इससे सुबह उठे लोगों ने कोहरा देखा तो वह दोबारा घरों में घुस गए।
कोहरा पड़ने से गलन भी बढ़ गई थी। बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कत हुई। कई बच्चे तो स्कूल गए ही नहीं। सुबह करीब दस बजे तक सड़क पर सन्नाटा भी छाया रहा। ठंड ने लोगों को कंपाना शुरू कर दिया है, लेकिन अभी तक सरकार की ओर से ऐसा कोई इंतजाम नहीं किया गया है, जिससे लोगों को राहत मिल सके। जिला मुख्यालय समेत सभी चौराहों पर अलाव नहीं जल रहे हैं। इससे राहगीरों को दिक्कत हो रही है।