फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   cold day kaushambi

दोआबा में कोहरे की फैली चादर, बढ़ी गलन

Tue, 06 Dec 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Tue, 06 Dec 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
cold day kaushambi
other
एक दिन की राहत देने के बाद रविवार की रात अचानक कोहरे ने लोगों को चौंका दिया। देर रात के बाद कोहरा छाया तो सुबह दस बजे तक धुंध बनी रही। इससे रात व सुबह आवागमन करने में लोगों को दिक्कत हुई। अलाव न जलवाए जाने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


   रविवार को कोहरा नहीं था। दिन भर धूप खिली रही। इससे लोगों ने राहत की सांस ली थी। लोगों को इसका भी तनिक अनुमान नहीं था कि रात में कोहरा छा जाएगा। रात करीब 11 बजे के बाद कोहरा छाना शुरू हुआ। रात 12 बजे के बाद सड़क पर धुंध छा गया। इसके बाद लोगों को दिखाई देना बंद हो गया। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई। सोमवार की सुबह करीब दस बजे तक कोहरा छाया रहा। इससे सुबह उठे लोगों ने कोहरा देखा तो वह दोबारा घरों में घुस गए।
विज्ञापन


कोहरा पड़ने से गलन भी बढ़ गई थी। बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कत हुई। कई बच्चे तो स्कूल गए ही नहीं। सुबह करीब दस बजे तक सड़क पर सन्नाटा भी छाया रहा। ठंड ने लोगों को कंपाना शुरू कर दिया है, लेकिन अभी तक सरकार की ओर से ऐसा कोई इंतजाम नहीं किया गया है, जिससे लोगों को राहत मिल सके। जिला मुख्यालय समेत सभी चौराहों पर अलाव नहीं जल रहे हैं। इससे राहगीरों को दिक्कत हो रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed