फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   cold attack kaushambi area

ठंड की चपेट में आने से दो और मरे

Mon, 08 Jan 2018 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Mon, 08 Jan 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
दोआबा में पखवारे भर से कातिल ठंड का सितम जारी है। पछुआ हवा के साथ कोहरे की घनी चादर के कारण शीतलहर कहर बरपा रही है। इसके चलते मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार रात भी जिले के अलग-अलग हिस्सों से वृद्धा समेत दो महिलाओं की मौत हो गई। रविवार को परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना के बाद से पीड़ित परिजनों में कोहराम है।
विज्ञापन


सिराथू तहसील क्षेत्र के कमालपुर गांव की रामरती (95) पत्नी राम भरोसे शनिवार रात परिजनों के साथ खाना खाने के बाद बिस्तर पर सोने के लिए चली गई। आधी रात अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई। महिला को बिस्तर पर कांपता देख घर वालों ने आग जलाने के बाद घरेलू उपचार शुरू किया। उपचार के बाद घर वाले जब तक उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाते महिला की सांसें थम चुकी थीं। रविवार को परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इसी तरह चायल क्षेत्र के मलाक मोहीउद्दीनपुर गांव निवासी बच्चू लाल की पत्नी ननकी (65) को ठंड लग गई।
विज्ञापन


परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाते कि इससे पहले उसकी सांसें थम गईं। बताते चलें की बीते सात दिनों से गलन भरी ठंड ने विकराल रूप धारण कर रखा है। कातिल बनी ठंड की चपेट में आने से लोग काल के गाल में समा रहे हैं। पखवारे भर में ठंड के कारण दोदर्जन से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। दो दिन से दोपहर धूप निकलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed