फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   cold and low temp

गलन के कारण घरों में दुबक रहे लोग

Fri, 13 Jan 2017 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Fri, 13 Jan 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
गुरुवार भोर में अपनी सेहत को लेकर फिक्रमंद लोग घरों से बाहर निकले तो जमीन व हरी घास में जमी ओस यानि बर्फ को देखकर कांप उठे। अपनी सेहत व शौक को भूलकर लोग घरों में दुबक गए। साथ ही घरवालों को हिदायत दी कि वह किसी तरह की लापरवाही न करें। यही हाल था अधिकांश लोगों का। सुबह और शाम की गलन इतनी थी कि लोग थर-थर कांपते रहे।  
विज्ञापन


   दोआबा दस दिनों तक घने कोहरे की चादर ओढ़े रहा। इस दौरान सूर्य के ओझल होने से कड़ाके की ठंड पड़ रही थी। बुधवार की सुबह से खिली धूप निकली तो लोगों के चेहरे भी खिले। लोगों को लगा कि ठंड से अब जल्द निजात मिल सकेगी। यही हाल बुधवार को भी रहा। बुधवार भोर में रिटायर्ड शिक्षक रणछोर सिंह, रामजी लाल गुप्ता, शिक्षक विनोद श्रीवास्तव, राजीव सिंह, सुनील शुक्ला, किसान विजय शुक्ला, श्रवण, उत्तम आदि निकले तो देखा कि ओस जमीन व हरी घास में जमी थी।
विज्ञापन


यह गलन का असर था। ठंड के इस मिजाज को देखते ही लोग अपने-अपने घरों में ही कैद हो गए। साथ ही परिजनों को सलाह दी कि वह घरों में रहेें और लापरवाही न करें। यही हाल गांव व देहात का रहा। गुरुवार की सुबह आठ बजे से मौसम खुल गया था। धूप निकली तो लोगों ने धूप का आनंद लिया, लेकिन तीन बजे के बाद हवा के साथ गलन बढ़ी तो  लोग कांप उठे। शाम को स्थिति ऐसी हुई कि लोगों का वाहनों से सफर करना तो दूर घरों में बैठना तक मुश्किल हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed