{"_id":"6776e6c92d778d5bcc0a5c50","slug":"coal-laden-truck-overturns-due-to-tire-burst-jam-on-bridge-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-120492-2025-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: टायर फटने से पलटा कोयला लदा ट्रक, पुल पर लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: टायर फटने से पलटा कोयला लदा ट्रक, पुल पर लगा जाम
Fri, 03 Jan 2025 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Fri, 03 Jan 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
सैनी के समीप हाईवे में पल्टा कोयला लदा ट्रक। संवाद
नेशनल हाईवे के सैनी फ्लाईओवर पर बुधवार रात टायर फटने से कोयला लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक को मामूली चोटें आईं हैं। वहीं, खलासी बाल-बाल बच गया। बीच सडक में ट्रक पलटने से पुल पर जाम लग गया। वाहनों की कतार लगने से लोग परेशान हुए। सूचना पर आई पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को बगल कराकर यातायात बहाल कराया।
सोनभद्र जिले के अनपरा का रहने वाला मुकेश सिंह (35) ट्रक चालक है। बुधवार को वह सिंगरौली से कोयला लादकर उन्नाव जा रहा था। सैनी फ्लाईओवर पर अचानक टायर फटने से ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर पलट गया। ट्रक में लदा कोयला सड़क पर फैल गया। जिससे हाईवे की एक लेन पूरी तरह से जाम हो गई।
जाम की वजह से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम में फंसे लोग ठंड के बीच खासे परेशान हुए। दो पहिया वाहन चालक ही किसी तरह निकल पाए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने सड़क पर फैला कोयला हटवाकर क्रेन की मदद से ट्रक किनारे कराया। तब जाकर घंटे भर बाद जाम खुला। पुलिस के मुताबिक हादसे में ट्रक चालक को भी सिर पर चोटें आई हैं। उसने नजदीकी निजी अस्पताल में इलाज कराया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --