फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Cm Kalyan Singh roamed the streets of Kaushambi with Nathuram teacher by bicycle

नाथूराम शिक्षक के साथ दोआबा की गलियों में साइकिल से घूमे थे कल्याण सिंह 

Sun, 22 Aug 2021 07:18 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 22 Aug 2021 07:18 PM IST
सार

दिवंगत विधायक नाथूराम शिक्षक के रिश्तेदार करारी निवासी अमृतलाल बताते हैं कि स्व. कल्याण सिंह बेहद सरल स्वभाव के थे। वह जीप से अक्सर यहां आया करते थे। खाने में उन्हें सादा भोजन पसंद था।

विज्ञापन
Cm Kalyan Singh roamed the streets of Kaushambi with Nathuram teacher by bicycle
कल्याण सिंह - फोटो : social media

विस्तार

दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री व राजस्थान के राज्यपाल रहे कल्याण सिंह का जिले से गहरा नाता था। वर्ष 1977 में वह जनसंघ पार्टी के टिकट पर अतरौली से व मंझनपुर सीट से नाथूराम शिक्षक विधायक चुने गए गए थे। उस दौरान जनसंघ का चुनाव निशान जलता हुआ दीपक हुआ करता था। जनता पार्टी की सरकार में कल्याण सिंह मंत्री बनाए गए। एक साथ सदन में रहने के दौरान कल्याण सिंह की नाथू राम शिक्षक से खूब जमती थी।
विज्ञापन


दिवंगत विधायक नाथूराम शिक्षक के रिश्तेदार करारी निवासी अमृतलाल बताते हैं कि स्व. कल्याण सिंह बेहद सरल स्वभाव के थे। वह जीप से अक्सर यहां आया करते थे। खाने में उन्हें सादा भोजन पसंद था। आवाज उनकी बुलंद थी। भोजन करने के बाद वह अक्सर साइकिल से घूमने निकल जाते थे। कई-कई गांव घूमते और गांव-गांव में लोगों के बीच अनजान बनकर उनका दुख-दर्द जानते थे।
विज्ञापन


शिक्षक जी को तो स्थानीय होने के नाते तो लोग पहचान जाते थे, लेकिन कल्याण सिंह जी को पहचानने में अक्सर गच्चा खा जाते थे। हालांकि वह अपनी पहचान नहीं बताने की बात भी कहते थे। इसके अलावा पूरबशरीरा निवासी भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष उदयन सिंह के पिता के साथ भी उनकी खूब बनती थी। इसी तरह नेता राजपूत भी जिले में उनके करीबियों में गिने जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed