फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Cleaning and spraying of medicines started in the village

Kaushambi News: गांव में सफाई और दवाओं का छिड़काव शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Cleaning and spraying of medicines started in the village
सदर ब्लॉक के थांबा अलावलपुर गांव का नजारा सोमवार को कुछ अलग ही दिखाई दिया। सालों से गांव में न दिखने वाले सफाई कर्मी को लेकर प्रधान व बीडीओ सफाई व दवाओं का छिड़काव कराते दिखाई दिए। करीब तीन हजार आबादी वाले थांबा अलावलपुर गांव में अलग-अलग मोहल्लों में लोग बीमार पड़ रहे हैं। कुछ लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि कई लोग बीमार हैं। इसकी जानकारी होने पर संवाद न्यूज एजेंसी की टीम गांव पहुंची। वहां ग्रामीणों ने बताया कि सफाईकर्मी यहां महीनों तक नहीं आता। कई साल से दवाओं का छिड़काव नहीं किया गया है। गंदगी की वजह से तमाम तरह के कीटाणु पैदा होते हैं। इसकी वजह से लोग बीमार पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

इस पर सोमवार के अंक में ...थांबा अलावलपुर में संक्रामक बीमारी का प्रकोप, डेंगू के लक्षण से हड़कंप... शीर्षक से खबर प्रकाशित की। खबर का संज्ञान लेते हुए ग्राम प्रधान मान सिंह यादव, ग्राम पंचायत अधिकारी दिनेश पाल सुबह आठ बजे सफाईकर्मी को लेकर गांव पहुंचे। वहां गलियों व नालियों की सफाई करवाई। इसके बाद दवाओं का छिड़काव कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed