{"_id":"5a3d5da14f1c1bd0408be866","slug":"children-left-school-parents-take-cover","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों ने छोड़ा स्कूल, अभिभावकों ने घेरा कलक्ट्रेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों ने छोड़ा स्कूल, अभिभावकों ने घेरा कलक्ट्रेट
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Sat, 23 Dec 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
शिक्षक की बहाली को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते अमवां गांव के लोग।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमवा स्कूल के निलंबित शिक्षक की बहाली को लेकर प्रशासन पर दबाव बढ़ता जा रहा है। लगातार हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच शुक्रवार को शिक्षक के समर्थन में बच्चों ने स्कूल छोड़ दिया। दूसरी तरफ उनके अभिभावकों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम का घेराव किया।
नेवादा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय अमवा में तैनात रहे शिक्षक प्रमोद सिंह को राष्ट्रीय कार्यक्रम में खलल डालने के आरोप में पखवाड़े भर पहले सस्पेंड कर दिया गया था। इसके बाद से निलंबित अध्यापक की बहाली को लेकर शिक्षक संघ प्रशासन पर लगातार दबाव बना रहा है। प्रशासन की ओर से संगठन को तवज्जो नहीं मिलने पर स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों और उनके अभिभावकों को ढाल बनाया गया। बुधवार को बीआरसी नेवादा पहुंचकर छात्रों, अभिभावकों ने तालाबंदी कर दी थी।
गुरुवार को तहसीलदार के आश्वासन पर ताला खोला गया। इसके बाद भी शिक्षक की बहाली नहीं हुई तो शुक्रवार को बच्चों ने स्कूल ही छोड़ दिया। एक भी छात्र के स्कूल नहीं पहुंचने से पूरा दिन विद्यालय का ताला ही नहीं खुला। दूसरी तरफ अभिभावकों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम का घेराव किया। इस मौके पर गुलाबचंद्र, श्यामलाल, परही देवी, धनपति, जगलाल, मालती, शांती देवी, बृजकली, संगीता देवी, फूलकली, अनीता देवी सुमन, सतीश कुमार, फूलचंद्र, रामबाबू समेत तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षक की तैनाती के बाद से स्कूल में जहां पठन-पाठन की व्यवस्था में सुधार हुआ है। वहीं स्कूल की अन्य व्यवस्थाएं भी लकदक हैं। चेताया कि शिक्षक के बहाली तक ग्रामीणों का धरना चलता रहेगा। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने ग्रामीणों को जांच और कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
-------
शिक्षक के बचाव में उतरा प्रधान संघ
नेवादा (ब्यूरो)। निलंबित शिक्षक प्रमोद सिंह के बचाव में ग्राम प्रधान संघ नेवादा भी उतर आया है। संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष रवींद्र सिंह की अगुवाई में शुक्रवार को इलाकाई प्रधानों ने बैठक कर तत्काल शिक्षक के बहाली की मांग की। इस मौके पर राजकुमार वाजपेई, ओमप्रकाश मौर्या, कृष्ण कुमार, विनोद मिश्रा, विनोद दुबे, भरत भूषण शैलेश त्रिपाठी, पुष्पराज सिंह, जगन्नाथ पाल आदि मौजूद रहे।