{"_id":"6a2c5631303890522f03d0c9","slug":"children-facing-increased-health-issues-due-to-changing-weather-rise-in-cases-of-vomiting-and-fever-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-142989-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: मौसम के बदलाव से बढ़ीं बच्चों की दिक्कतें, उल्टी-बुखार के बढ़े मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: मौसम के बदलाव से बढ़ीं बच्चों की दिक्कतें, उल्टी-बुखार के बढ़े मरीज
Sat, 13 Jun 2026 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sat, 13 Jun 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
ओपीडी में बच्चे की समस्या का परीक्षण करते बाल रोग विशेषज्ञ। स्रोत: डॉक्टर
मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर बच्चों की सेहत पर पड़ने लगा है।शुक्रवार को जिला अस्पताल की बाल रोग ओपीडी में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विश्व प्रकाश और डॉ. विकेश ने मरीजों का परीक्षण किया। ओपीडी में सर्दी-जुकाम, उल्टी और पेट खराब होने की समस्या से पीड़ित करीब 35 से 40 बच्चे पहुंचे।
इसके अलावा अन्य बीमारियों से संबंधित लगभग 125 मरीजों ने भी चिकित्सकीय परामर्श लिया। डॉ. विश्व प्रकाश ने बताया कि बच्चों को स्वच्छ भोजन और शुद्ध पानी उपलब्ध कराना जरूरी है। बाहर का खुला भोजन, बासी खाद्य पदार्थ और दूषित पानी बीमारियों का बड़ा कारण बन सकते हैं।
एडवाइजरी
- बच्चों को ताजा और पौष्टिक भोजन दें।
- उबला या फिल्टर किया हुआ पानी पिलाएं।
- हाथों की नियमित सफाई कराएं।
- बाहर के खुले खाद्य पदार्थों से बचें।
- बीमारी के लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें।