फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Child dies due to overdose of anesthesia injection, hospital sealed

Kaushambi News: बेहोशी के ओवर डोज इंजेक्शन से बच्चे की मौत, अस्पताल सील

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Mar 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Child dies due to overdose of anesthesia injection, hospital sealed
चरवा कोतवाली स्थानीय बाजार स्थित अनमोल अस्पताल में रविवार शाम ऑपरेशन के पहले बेहोशी के ओवर डोज इंजेक्शन से छह साल के बच्चे की मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। डॉक्टर और स्टाफ अस्पताल छोड़कर भाग निकले। सूचना पर आई पुलिस ने किसी तरह समझा-बुझाकर शांत कराया। मौके पर पहुंचे एसडीएम की मौजूदगी में अस्पताल को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन


सिरियावां कला निवासी राम आसरे मजदूरी करते हैं। राम आसरे के मुताबिक उनके छह वर्षीय बेटे दिव्यांशु की चार महीने पहले बाइक हादसे में पैर की हड्डी टूट गई थी। ऑपरेशन के दौरान पैर में स्टील रॉड डाली गई थी। घाव भरने के बाद चलने में परेशानी हो रही थी। रविवार दोपहर इलाज के लिए चरवा के अनमोल अस्पताल ले गए थे। मौजूद संचालक ने बच्चे के पैर से रॉड निकालने के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। शाम को ऑपरेशन थियेटर में ले जाने के कुछ देर बाद ही बालक की मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी मिलते ही परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। चिकित्सकों पर बेहोशी के ओवरडोज इंजेक्शन देने से बच्चे की मौत का आरोप लगाते हुए घर वालों ने हंगामा शुरू कर दिया। आक्रोश देख डॉक्टर और स्टाफ के लोग अस्पताल छोड़कर भाग निकले। सूचना के बाद एसडीएम आकाश सिंह व चरवा और पिपरी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

चायल सीएचसी अधीक्षक डॉ. मुक्तेश द्विवेदी ने डिप्टी सीएमओ सुनील सिंह और एसडीएम की मौजूदगी में अस्पताल को सील कर दिया। इसके बाद परिजनों का गुस्सा शांत हुआ। पुलिस ने परिजनों को अस्पताल संचालक और डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिया है।




बीते अगस्त में अस्पताल में बारिश का पानी भरने से हुआ था सील



चरवा स्थित बेसमेंट में संचालित अस्पताल में आठ अगस्त को भारी बारिश के दौरान पानी भर गया था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जानकारी पर पहुंचे अस्पताल पहुंचे तत्कालीन सीएचसी अधीक्षक डॉ. ललित सिंह एसडीएम योगेश कुमार गौड़ के मौजूदगी में सील कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed