{"_id":"66d7b2c929abe65be40c206a","slug":"child-dies-due-to-auto-collision-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-115820-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: ऑटो की टक्कर से बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: ऑटो की टक्कर से बालक की मौत
Wed, 04 Sep 2024 06:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Wed, 04 Sep 2024 06:37 AM IST
विज्ञापन
कोखराज के शहजादपुर करेटी स्थित गंगा पुल सोमवार शाम सवारियों से भरे तेज रफ्तार ऑटो ने एक बालक को टक्कर मार दी। हादसे में बालक की मौके ही मौत हो गई।
शहजादपुर गांव निवासी शंकर लाल मल्लाह खेती किसानी कर परिवार का गुजारा करता है। बताया कि सोमवार शाम सात बजे उसका 12 वर्षीय बेटा आयुष खेत की तरफ गया था। घूमते-घूमते आयुष करेटी स्थित गंगा पुल पर पहुंच गया।
इसी दौरान प्रतापगढ़ की तरफ जा रही सवारियों से भरे एक ऑटो ने उसे टक्कर मार दी। हादसा देख आसपास रहे लोग दौड़ पड़े। जानकारी मिलते ही बदहवास परिजन मौके पर पहुंचे। परिजन गंभीर रूप से घायल आयुष को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की तैयारी ही कर रहे थे कि उसकी सांसें थम गईं।
विज्ञापन
सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दो भाई-बहनों में सबसे बड़ा आयुष गांव के ही एक स्कूल में कक्षा तीन का छात्र था। इकलौते बेटे की मौत से परिजनों का हाल-बेहाल है।
-- -- -- -- -- --
मालगाड़ी के सामने कूदकर युवक ने दी जान, शिनाख्त नहीं
कोखराज कोतवाली के घटैयापर गांव के सामने दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग की डीएफसी लाइन पर सोमवार रात एक 25 वर्षीय युवक ने मालगाड़ी के सामने कूदकर जान दे दी। मंगलवार सुबह ग्रामीणों की सूचना पर कीमैन ने स्टेशन मास्टर को जानकारी दी। सूचना के बाद पहुंची कोतवाली पुलिस की तमाम कोशिश के बावजूद शव की पहचान नहीं की जा सकी। कोतवाल दुर्गेश गुप्ता ने युवक ने काला चड्डा व क्रीम कलर की शर्ट पहन रखी थी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।