{"_id":"6477a2049bd2e703fd05cae4","slug":"child-dies-after-falling-into-pond-due-to-storm-kaushambi-news-c-3-1-ald1034-144871-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: आंधी के झोंके से तालाब में गिरकर बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: आंधी के झोंके से तालाब में गिरकर बालक की मौत
Thu, 01 Jun 2023 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 01 Jun 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
पिपरी कोतवाली क्षेत्र में आंधी के झोंके से तालाब में गिरकर एक बालक की मौत हो गई। बालक भंडारे से प्रसाद लेकर घर लौट रहा था। परिजनों ने पुलिस को खबर दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
इंगुआ उर्फ काठगांव निवासी परमानंद यादव ने बताया कि मंगलवार को गंगा दशहरा पर गांव के पास ब्रम्हदेव स्थान पर भंडारे में उसका दो वर्षीय बेटा प्रिंस गया था।
शाम को आंधी आई तो प्रिंस अकेले घर के लिए निकल पड़ा। इस दौरान हवा के झोंके से वह रास्ते में पड़ने वाले तालाब में गिर गया। तालाब में पानी भरा होने के कारण डूबने से प्रिंस की मौत हो गई।
विज्ञापन
परमानंद भी भंडारे में गए थे। रात को घर लौटे तो पता चला कि प्रिंस नहीं आया। खोजबीन शुरू की तो देर रात प्रिंस का शव तालाब में उतराता मिला।