फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   checking in manjhanpur, samda

तीन स्कूली वाहन व दो आॅटो सीज

Sat, 21 Jan 2017 01:03 AM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
कौशाम्बी ब्यूरो Updated Sat, 21 Jan 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
checking in manjhanpur, samda
problem
एटा जिले में बृहस्पतिवार सुबह हुए हादसे में छात्रों की मौत के बाद परिवहन विभाग सतर्क हो गया है। शुक्रवार को एआरटीओ ने कई जगह स्कूल वाहनों की चेकिंग की। फिटनेस न होने पर तीन विंगर (चार पहिया वाहन) और दो ऑटो को सीज करते हुए 10 वाहनों का चालान किया। परिवहन विभाग की कारवाई से दिनभर स्कूल संचालकों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन



एटा जिले में बृहस्पतिवार की सुबह छात्रों को लेकर स्कूल जा रही बस अनियंत्रित होकर पलट गई थी। हादसे में कई छात्रों की मौत और दर्जनों घायल हो गए थे। एटा में हुए हादसे में कौशाम्बी जिला प्रशासन भी सतर्क हो गया है। शुक्रवार का उप संभागीय परिवहन अधिकारी शंकरजी सिंह ने मंझनपुर, समदा, ओसा और कादीपुर गांव के समीप चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान तीन स्कूल बस, पांच विंगर, दो आटो और पांच मैजिकों की चेकिंग की गई। एआरटीओ ने बताया कि यह वाहन मानक को पूरा नहीं कर रहे थे। इनमें से तीन विंगर और दो आटो को सीज करते हुए 10 वाहनों का चालान किया गया है। परिवहन विभाग की इस कार्रवाई से दिनभर स्कूल संचालकों में अफरा-तफरी मची रही। एआरटीओ शंकरजी सिंह ने बताया कि यह अभियान दो दिन अभी और चलेगा। टीआई नरेंद्र सिंह ने भी ओसा चौराह के समीप वाहनों की चेकिंग की। कई स्कूल वाहन मानक को पूरा नहीं कर रहे थे। बच्चे बैठे होने के कारण तीन वाहनों का चालान किया गया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed