फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   chaturipur

चतुरीपुर में गुड़िया तालाब पर अतिक्रमण

Sun, 14 Aug 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sun, 14 Aug 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
सैनी क्षेत्र के चतुरीपुर गांव के बीच में 13 बीघे में फैला गुड़िया तालाब आज अपना अस्तित्व बचाने की गुहार लगा रहा है। आरोप है कि राजस्व कर्मियों के लिए कमाई का जरिया बने इस तालाब के 75 फीसदी हिस्से को पाट कर घर बसा दिए गए हैं।
विज्ञापन


विकास खंड कड़ा के ग्राम पंचायत सयांरा का एक मजरा है चतुरीपुर। यह मजरा गुड़िया तालाब के चारों ओर बसा हुआ है। किसी जमाने में गांव के 13 बीघे में फैला तालाब सुंदरता की मिशाल हुआ करता था। मगर अब यह तालाब राजस्व कर्मियों के लिए कमाई का अच्छा खासा जरिया बन गया है। शिकायत है कि लोग लेखपाल की मिलीभगत से तालाब में अवैध रूप से कब्जा कर अपना आशियाना बनाते रहे। इससे आलम यहां तक पहुंच गया है कि अब तालाब का अस्तित्व ही संकट में पड़ गया है।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि तालाब भूमि पर कब्जा कर घर बनवाने का सिलसिला अब भी बंद नहीं हुआ है। लोग मौका लगते ही लेखपाल से सांठगांठ कर कब्जा कर लेते हैं। गांव के पूर्व प्रधान का कहना है कि उन्होंने अपने कार्यकाल में इसके खिलाफ लिखा-पढ़ी की थी। पर, राजस्व विभाग ने फर्ज अदायगी के सिवा कुछ नहीं किया। ग्रामीणों ने इस मामले की शिकायत राजस्व परिषद कि अध्यक्ष को लिखकर भेजी है, जिससे स्थानीय स्तर पर लीपापोती नहीं हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed