{"_id":"683045ed83d16c0d9509bb38","slug":"cdpo-office-supervisor-caught-red-handed-taking-bribe-arrested-by-prayagraj-vigilance-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi : सीडीपीओ कार्यालय की सुपरवाइजर घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, प्रयागराज विजिलेंस ने की गिरफ्तारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi : सीडीपीओ कार्यालय की सुपरवाइजर घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, प्रयागराज विजिलेंस ने की गिरफ्तारी
Fri, 23 May 2025 03:24 PM IST
विनोद सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशाम्बी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशाम्बी
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 23 May 2025 03:24 PM IST
सार
चायल विकास खंड के बाल विकास पुष्टाहार कार्यालय की सुपरवाइजर पुष्पा सिंह को प्रयागराज विजिलेंस की टीम ने घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। यह रिश्वत कर्मचारियों का प्रमोशन करने के नाम पर लिया जा रहा था।
विज्ञापन
चायल में विजिलेंस टीम ने सीडीपीओ कार्यालय की सुपरवाइजर पुष्पा सिंह को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया।
- फोटो : संवाद।
विस्तार
बाल विकास पुष्टाहार कार्यालय में शुक्रवार को एंटी करप्शन टीम ने आंगबाड़ी सुपरवाइजर को आठ हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। टीम आरोपी महिला को प्रयागराज ले गई है। जहां पूछताछ की जा रही है। चायल बाल विकास पुष्टाहार कार्यालय क्षेत्र के चिरैयानाला मजरा बिहिका गांव स्थित मिनी आंगनवाड़ी में तैनात कार्यकर्ता ममता ने एंटी करप्शन से शिकायत की थी कि प्रमोशन प्रक्रिया में सुपरवाइजर के माध्यम से 25-25 हजार रुपये की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
शुक्रवार को टीम के साथ ममता के पहुंचने पर कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के आलावा कोई नहीं था। चपरासी शिवबाबू सिंह के मुताबिक दो महिलाओं संग आई कार्यकर्ता ममता ने सुपरवाइजर को फोन कर कार्यालय बुलाया। वह ग्राम पंचायत चलौली चौपाल में थीं। थोड़ी देर बाद ही करीब पौने दो बजे सुपरवाइजर के कार्यालय पहुंचते ही ममता दो महिलाओं संग कार्यालय के अंदर घुस गईं।
विज्ञापन
ममता के सुपरवाइजर को नोट पकड़ाते ही साथ रही महिलाओं ने सुपर वाइजर पुष्पा सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इसी बीच टीम के अन्य सदस्य भी आ गए। उन्होंने शिवबाबू सिंह से बताया कि वह एंटी करप्शन से हैं। पूछताछ के लिए प्रयागराज कार्यालय ले जाने की बात कह कर अपनी चार पहिया गाड़ी में बैठा लिया। इस संबंध में जिला कार्यक्रम अधिकारी अश्वनी कुमार ने बताया कि जानकारी मिली है, लेकिन अब तक मुझसे किसी ने संपर्क नहीं किया है। इसलिए बगैर किसी ठोस जानकारी के कुछ नहीं कह सकता।
विज्ञापन