फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   cdo exam centre

सीडीओ ने एक परीक्षा केंद्र को काली सूची में डाला

Sun, 26 Mar 2017 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sun, 26 Mar 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
cdo exam centre
कौशाम्बी
शनिवार को इंटरमीडिएट की परीक्षा का निरीक्षण करने निकले सीडीओ ने एक परीक्षा केंद्र को काली सूची में डाल दिया। श्री ललित सिंह माता दुर्गा देवी उमावि इटैलीपुर शाखा में कक्ष निरीक्षकों का दस्तावेज न दिखाने पर यह कार्रवाई सीडीओ ने की। वहीं एक परीक्षा केंद्र से एक छात्र को नकल करते हुए सीडीओ ने पकड़ा। छात्र को परीक्षा से वंचित कर दिया गया है। इनके अलावा एक अनुमोचक सहित तीन कक्ष निरीक्षकों को कार्यमुक्त कर दिया गया।
विज्ञापन


जिले में संपन्न कराई जा रही यूपी बोर्ड परीक्षा में शनिवार को हाईस्कूल में उर्दू, कश्मीरी व गुजराती का पेपर था। इसमें उर्दू के कुल 999 परीक्षार्थियों में नौ अनुपस्थित रहे जबकि गुजराती के दो व कश्मीरी के सात में से एक भी परीक्षार्थी नहीं आए। हाईस्कूल परीक्षा में अफसरों को सब कुछ सामान मिला। दूसरी पॉली में इंटर रसायन विज्ञान का प्रथम प्रशभन पत्र रहा। डीआईओएस के नेतृत्व वाली उड़नदस्ता टीम सबसे पहले शांती देवी उमा. विद्यालय गनपा पहुंची। यहां पर अवमोचक ओम प्रकाश का नाम रजिस्टर में न होने की दशा में कार्यमुक्त कर दिया। विद्यालय में तैनात किए गए पर्यवेक्षक नृपेंद्र सिंह भी गायब रहे। इन पर विभागीय कार्यवाही की संस्तुति करते हुए जवाब तलब किया गया।
विज्ञापन


यहां के बाद डीआईओएस गुलाब सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोरियो पहुंचे। विद्यालय के कक्ष निरीक्षक लक्ष्मीकांत व अशोक कुमार को कार्यमुक्त करते हुए गायब पर्यवेक्षक शिवशरण गिरि से स्पष्टीकरण मांगा गया। इसी तरह वित्त एवं लेखाधिकारी राजीव कुमार पांडेय की टीम ने हाजी अब्दुल खालिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परास का में छापा मारा। टीम को नकल तो नहीं मिली पर पर्यवेक्षक सुनील कुमार केंद्र से गायब रहे। अधिकारी ने पर्यवेक्षक का वेतन काटने की संस्तुति कर दी है। रसायन विज्ञान के प्रथम प्रशभन पत्र में छापेमारी से केंद्रों में हड़कंप रहा। सीडीओ डॉ. दिनेश कुमार सिंह ने श्री ललित सिंह माता दुर्गा देवी उमावि इटैलीपुर शाखा में छापा मारा। सभी कक्ष निरीक्षकों की भूमिका संदिग्ध लगने पर उन्होंने अभिलेख मांगे। अभिलेख नहीं दिखाया गया। इस पर सीडीओ ने नकल कराने की शंका पर इस स्कूल को काली सूची में डाल दिया। इसके अलावा श्रीमती कृष्णा इंटर कालेज शाखा से एक छात्र को नकल करते हुए पकड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed