फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   cc cameras are not perfect in examination halls of up board

90 फीसदी परीक्षा केंद्रों पर नहीं लगे वॉयस रिकार्डर युक्त सीसीटीवी

Sun, 30 Dec 2018 12:47 AM IST
kaushambi Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 30 Dec 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बोर्ड पीक्षा के लिए जिले के 78 विद्यालयों को केंद्र बनाया है। फाइनल सूची जारी होने के दस दिन बाद भी इनमें से 90 फीसदी केंद्रों पर वायस रिकार्डर युक्त सीसीटीवी कैमरा समेत अन्य जरूरी उपकरण नहीं लगाए गए हैं। केंद्र प्रभारियों की बैठक में खुलासा होने पर डीआईओएस ने सभी को हफ्ते भर का अल्टीमेटम दिया है।
विज्ञापन


   नकल विहीन पारदर्शी बोर्ड परीक्षा कराने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने केंद्र निर्धारण के लिए कुछ जरूरी शर्तें लागू कर रखी हैं। इसके तहत दोनों तरफ वायस रिकार्डर युक्त सीसीटीवी कैमरा, लिंटर्ड कमरे, फर्नीचर, शौचालय, स्वच्छ पेयजल, सम्पर्क मार्ग, चहारदीवारी, जेनरेटर, कम्प्यूटर कक्ष आदि आवश्यक संसाधनों का होना आवश्यक है। इन सुविधाओं से लैश विद्यालयों  को ही परीक्षा केंद्र बनाने का प्राविधान है। पर, बोर्ड को गुमराह कर जिले के तमाम कॉलेज परीक्षा केंद्र बनवाने में कामयाब हो गए। इसकी जानकारी होने पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने परिषद द्वारा बनाए गए 78 परीक्षा केंद्रों के जिम्मेदारों की शुक्रवार को बैठक बुलाई। श्री दुर्गा देवी इंटर कॉलेज ओसा में बुलाई गई बैठक में 19 केंद्र के जिम्मेदार आए ही नहीं।
विज्ञापन


बैठक में उपस्थित 59 कॉलेज संचालकों से एक-एक कर डीआईओएस ने केंद्र पर मौजूद संसाधनों के बारे में बिंदुवार जानकारी ली। इस दौरान पता चला कि सिर्फ नौ केंद्र ही ऐसे हैं। जहां दोनों तरफ वायस रिकार्डर युक्त सीसीटीवी कैमरा लगा है। इस पर जिला विद्यालय निरीक्षक एसके सिंह ने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए हफ्ते भर के भीतर केंद्र को आवश्यक सुविधाओं से लैश करने का अल्टीमेटम दिया। चेताया कि निर्धारित समयावधि के भीतर संसाधनों की व्यवस्था नहीं की गई तो सुविधाविहीन केंद्रों के खिलाफ कार्रवाई कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed