फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   A new township will take shape along the Sasur Khaderi River, and a riverfront will be developed in Aerocity.

Kaushambi News: ससुर खदेरी नदी से संवरेगी नई टाउनशिप, एयरोसिटी में बनेगा रिवर फ्रंट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
A new township will take shape along the Sasur Khaderi River, and a riverfront will be developed in Aerocity.
एयरपोर्ट के पास प्रस्तावित नई टाउनशिप ‘एयरोसिटी’ में ससुर खदेरी रिवर फ्रंट का निर्माण कराया जाएगा। टाउनशिप की प्लानिंग के लिए टेंडर आमंत्रित किए गए थे और जल्द ही एक कंपनी का चयन कर प्रस्ताव रियल स्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (रेरा) के पास भेजा जाएगा।
विज्ञापन

इस टाउनशिप से न केवल प्रयागराज के लोगों को फायदा मिलेगा, बल्कि पड़ोसी जिले कौशाम्बी की 26 लाख की आबादी को भी बड़ी राहत मिलेगी। रिंग रोड और एयरोसिटी में प्रस्तावित नई सड़कों के निर्माण से कौशाम्बी और प्रयागराज की कनेक्टिविटी बेहतर होगी। कौशाम्बी के लोगों के लिए प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचना काफी आसान हो जाएगी और दूरी भी कम हो जाएगी।
विज्ञापन

नई टाउनशिप में आईटी पार्क, रिवर फ्रंट जैसी योजनाओं पर काम होना है। इसके अलावा अस्पताल, स्कूल, खेल के मैदान, सामुदायिक केंद्र, विधि खंड भी प्रस्तावित हैं। पूरी टाउनशिप में सीवर लाइन व पानी की पाइप लाइन बिछाई जाएगी, पेयजल आपूर्ति के लिए नलकूप व ओवरहेड टैंक का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन विकास कार्यों की प्लानिंग के लिए एक एजेंसी का चयन किया जाना है जिसके लिए टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। एजेंसी एयरोसिटी का ले-आउट तैयार करेगी जिसमें तय होगा कि सड़क, आईटी पार्क, रिवर फ्रंट, अस्पताल, स्कूल व अन्य निर्माण कार्य कहां कराए जाने हैं।
नई टाउनशिप के लिए पीडीए दफ्तर का सेटअप तैयार
प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने नई टाउनशिप से जुड़े कार्यों में तेजी लाने के लिए मौके पर अलग से एक कार्यालय का सेटअप भी तैयार कर लिया है, जिसका उद्घाटन जल्द होगा। इस कार्यालय के माध्यम से केवल नई टाउनशिप से जुड़े कार्यों का संचालन किया जाएगा।
मेट्रो रेल से आसान होगी राह

- नई टाउनशिप के साथ मेट्रो रेल के प्रस्तावित प्रोजेक्ट पर भी प्रयागराज विकास प्राधिकरण काम कर रहा है। मेट्रो रेल का आखिरी स्टेशन नई टाउनशिप में प्रस्तावित है। ऐसे में फायदा कौशाम्बी के लोगों को भी मिलेगा। कौशाम्बी की सीमा पर प्रस्तावित एयरोसिटी के रास्ते लोग प्रयागराज में मेट्रो ट्रेन के जरिये इलाहाबाद विश्वविद्यालय, संगम, रेलवे स्टेशन, सिविल लाइंस बस अड्डा व अन्य महत्वपूर्ण स्थलों तक आसानी से पहुंच सकेंगे। इन सभी स्थानों पर मेट्रो रेल के स्टेशन होंगे।
खतौनी में संशोधन की प्रक्रिया शुरू

- नई टाउनशिप के लिए जमीन लेने से पहले प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने खतौनियों में त्रुटि सुधार की प्रक्रिया शुरू करा दी है। इसके लिए प्राधिकरण ने खतौनियां तहसील सदर को सौंप दी हैं। तहसील स्तर पर त्रुटियां दूर की जाएंगी और इसके बाद खतौनियों का प्रकाशन कर टाउनशिप के लिए काश्तकारों से जमीन लेने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

एयरपोर्ट के निकट प्रस्तावित नई टाउनशिप एयरोसिटी से जुड़े कई कार्य प्रगति पर हैं। पड़ोसी जिले कौशाम्बी के नागरिकों को इसका लाभ कैसे मिले, इसे ध्यान में रखते हुए प्रोजेक्ट तैयार किया जा रहा है। नई टाउनशिप में ससुर खदेरी रिवर फ्रंट, आईटी पार्क आदि का निर्माण भी कराया जाना है जिसका ले-आउट प्लान किसी एजेंसी के माध्यम से तैयार कराया जाएगा। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। एजेंसी के माध्यम से प्रोजेक्ट तैयार होने के बाद रेरा को मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।
ऋषि राज, उपाध्यक्ष, प्रयागराज विकास प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed