फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Cattle Thief Arrested in Police Encounter in Kaushambi's Manjhanpur Area

कौशांबी: मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी पशु चोर गिरफ्तार, पैर में गोली लगी; मंझनपुर इंस्पेक्टर बाल-बाल बचे

Sun, 10 May 2026 09:00 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: Vijay Singh Pundir Updated Sun, 10 May 2026 09:00 AM IST
सार

बृहस्पतिवार की भोर सीओ शिवांक सिंह के नेतृत्व में हुई मुठभेड़ में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, जबकि एक आरोपी फरार था। उसी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

विज्ञापन
Cattle Thief Arrested in Police Encounter in Kaushambi's Manjhanpur Area
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंझनपुर कोतवाली पुलिस ने शनिवार देर रात मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपये के इनामी पशु चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई, जबकि फायरिंग के दौरान मंझनपुर इंस्पेक्टर बाल-बाल बच गए। घायल आरोपी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, बंधवा रजबर गांव निवासी संतोष कुमार और भेलखा निवासी अर्जुन कुमार के घर से 29-30 अप्रैल की रात चार मवेशी चोरी हो गए थे। पशुपालकों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया था। मामले के खुलासे के लिए एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने दो टीमों का गठन किया था।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की भोर सीओ शिवांक सिंह के नेतृत्व में हुई मुठभेड़ में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, जबकि एक आरोपी फरार था। उसी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। शनिवार रात संतू का डेरा नहर पुलिया हंजापर के पास पुलिस की घेराबंदी के दौरान आरोपी रईश अहमद उर्फ जहीर अहमद ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें उसके पैर में गोली लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का प्राथमिकी भी दर्ज किया है। पूछताछ में उसने चोरी के मवेशियों को साथियों संग उन्नाव के स्लॉटर हाउस में बेचने की बात कबूल की। उसके पास से 2070 रुपये बरामद किए गए हैं। सीओ सदर शिवांक सिंह ने बताया कि आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की थी। जवाबी कार्रवाई में वह घायल हुआ। इलाज के बाद पूछताछ कर उसका चालान किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed