फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   cash in kaushambi

बैंकों में भीड़ ही भीड़, नहीं मिल रहा कैश्ा

Tue, 06 Dec 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Tue, 06 Dec 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
cash in kaushambi
other
 जिले के बैंकों में सोमवार को भी कोहरा होने के बाद भी खासी भीड़ उमड़ी। रुपया जमा करने वालों की लाइन छोटी रही, लेकिन निकासी के लिए लोगों में मारामारी रही। मजदूराें के साथ ही कर्मचारियों की भी दाल नहीं गल सकी। जितनी रकम मांगी गई, उसका आधा भी बैंकर्स ने नहीं दे सके। कैश का रोना अभी भी बना हुआ है।
विज्ञापन


जिले में नकदी  का संकट बना हुआ है। बैंकों से मनमाफिक कैश नहीं मिल पा रहा है। अब सरकारी कर्मचारी भी इस समस्या का शिकार होने लगे हैं। सोमवार को एसबीआई व बीओबी की शाखाओं में सरकारी कर्मचारी व पेंशनधारक लाइन में लगकर रुपया लेने की कोशिश करते रहे। कई लोग इनमें से ऐसे रहे जो जुगाड़ लगाकर रुपया हासिल करने की कोशिश में भी थे, लेकिन इनकी भी दाल नहीं गली। इसकी बड़ी वजह यह थी कि भीड़ का दबाव। मजदूर तबके के लोग खुला विरोध कर रहे थे।
विज्ञापन


बीओबी मंझनपुर की शाखा में सुबह करीब दस बजे से भीड़ आ गई थी। हालांकि कोहरा था, इसके बावजूद रुपये की किल्लत ने लाइन लगाने पर लोगों को मजबूर किया। 11 बजे तक लोगों में धक्का-मुक्की शुरू हो गई। बैंक कर्मियों को भी आवागमन में दिक्कत हो रही थी। यही हाल एसबीआई मंझनपुर का था। अधिकांश कर्मचारी यहीं से वेतन लेते हैं। सोमवार को कई कर्मचारी अपने-अपने घरों से चेक लेकर आए थे। माहौल को देखते हुए उन्होंने अपनी चेक लगाई और भुगतान लिया। चेक पर रकम डालने से पहले यह जरूर पूछा गया कि वह कितना देंगे। विकास भवन कर्मी अरविंद श्रीवास्तव, आशीष सिंह आदि कर्मियों ने बिना पूछे चेक पर रकम नहीं डाली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चले एटीएम, मिला दो हजार का नोट
 जिला मुख्यालय में लगे एटीएम काम करना शुरू कर दिए हैं। दो हजार से ज्यादा की रकम एटीएम से मिल नहीं रही है। जिले के सभी एटीएम दो हजार का ही नोट उगल रहे हैं। इससे लोगों की परेशानी कम होने के बजाय बढ़ गई है। इलाहाबाद बैंक, पंजाब नेशनल बैंक व एसबीआई भड़ेसर के अंदर लगे एटीएम में लोगों की खासी लाइन लगी रही। एक व्यक्ति द्वारा दो से अधिक का एटीएम कार्ड इस्तेमाल करने पर लोग विरोध भी करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed