{"_id":"65187129e189909c120f6a47","slug":"case-registered-against-two-people-on-court-orders-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-3691-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: अदालत के आदेश पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: अदालत के आदेश पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Sun, 01 Oct 2023 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 01 Oct 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। तीन महीने पहले सिराथू रेलवे स्टेशन के समीप पटरी पर मिले एक युवक की मौत की गुत्थी उलझ गई है। मां ने बेटे को शराब पिलाने के बाद उसे ट्रेन के सामने फेंकने का आरोप लगाया है। अदालत के आदेश पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
सिराथू रेलवे स्टेशन के समीप 19 जून को सौंरई गांव के विकास (18) का रेलवे लाइन पर शव मिला था। पुलिस ने घटना को खुदकुशी मानकर लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजा। विकास की मां राजकली पत्नी लालचंद्र ने बताया कि गांव के श्रीचंद्र से उसकी रंजिश है। इसी रंजिश को लेकर घटना वाले दिन आरोपी उसे घर से बुलाकर ले गए।
इसके बाद विकास को शराब पिलाया गया। बेटा नशे में हुआ तो उसे ट्रेन के सामने फेंक दिया। राजकली का कहना है उसने शिकायत अफसरों से की। इसके बाद भी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा नहीं दर्ज किया गया। इस पर उसने अदालत की शरण ली। सीजेएम के आदेश पर पुलिस ने श्रीचंद व व सदर कोतवाली के गोसाईतारा निवासी संतोष कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।