फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Case registered against terrorist in Kokhraaj police station, produced in court and sent to district jail

UP : आतंकी के खिलाफ कोखराज कोतवाली में केस दर्ज, न्यायालय में पेश कर भेजा गया जिला जेल

Thu, 06 Mar 2025 07:56 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशाम्बी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशाम्बी Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 06 Mar 2025 07:56 PM IST
सार

बब्बर खालसा इंटरनेशनल के आतंकी लाजर मसीह की गिरफ्तारी के बाद यूपी एसटीएफ ने कोखराज थाना में भारी विस्फोटक सामग्री बरामदगी को लेकर उसके खिलाफ केस दर्ज कराया है। लिखा-पढ़ी के बाद पुलिस ने चालान न्यायालय भेजा।

विज्ञापन
Case registered against terrorist in Kokhraaj police station, produced in court and sent to district jail
लाजर मसीह को पकड़ कर ले जाती पुलिस। - फोटो : संवाद।

विस्तार

बब्बर खालसा इंटरनेशनल के आतंकी लाजर मसीह की गिरफ्तारी के बाद यूपी एसटीएफ ने कोखराज थाना में भारी विस्फोटक सामग्री बरामदगी को लेकर उसके खिलाफ केस दर्ज कराया है। लिखा-पढ़ी के बाद पुलिस ने चालान न्यायालय भेजा। जहां से उसे जेल भेजा गया। वहीं नाटकीय अंदाज में आतंकी की धर-पकड़ को लेकर गाड़ी की बरामदगी न होना व उसके कौशाम्बी में छिपे होने के कयास लगाए जा रहे हैं।

विज्ञापन


कस्टडी से सितंबर 2024 को फरार हुए आतंकी लाजर मसीह की तलाश पंजाब पुलिस कर रही थी। वहीं यूपी एसटीएफ भी सक्रिय थी। डीजीपी के मुताबिक संयुक्त टीम ने आतंकी को कोखराज स्थित सकाढ़ा चौराहा के समीप से गिरफ्तार किया। उसके पास से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री के अलावा फर्जी पते का आधार कार्ड बरामद तो किया गया। वहीं आतंकी सकाढ़ा चौराहा पर भारी मात्रा में विस्फोटक किस गाड़ी में रखे था, या फिर कौन से गांव में छिपा था, इस बारे में कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन


कौशाम्बी के पुलिस अफसरों ने भी चुप्पी साध रखी है। वहीं पंजाब पुलिस ने आतंकी को ट्रांजिट रिमांड पर लेने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आतंकी के खिलाफ यूपी एसटीएफ के अफसर लाल प्रताप की तहरीर पर कोखराज थाना में केस दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Case registered against terrorist in Kokhraaj police station, produced in court and sent to district jail
लाजर मसीह को पकड़ कर ले जाती पुलिस। - फोटो : संवाद।

स्क्वायड टीम ने विस्फोटक सामग्री कराया निष्क्रिय

आतंकी के पास से भारी मात्रा में बरामद विस्फोटक सामग्री मिलने के बाद पुलिस के हाथ-पैर फूल गए। आनन-फानन में प्रयागराज से डॉग स्क्वायड टीम के अलावा बम निरोधक दस्ता को बुलाया गया। जिस कमरे में आतंकी से पूछताछ की जा रही थी, वहां से सौ मीटर के दायरे को प्रतिबंधित कर दिया गया था। स्क्वायड टीम ने विस्फोटक सामग्री को थाने से करीब पांच सौ मीटर दूर ले जाकर निष्क्रिय किया। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। वहीं कोखराज थाना में केस दर्ज होने के बाद पुलिस सुरक्षा के बीच आतंकी को अस्पताल ले जाकर मेडिकल जांच कराया गया। इसके बाद न्यायालय में पेश करने से लेकर कारागार तक भेजने के लिए पुलिस बल तैनात रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed