फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Case on four to hide the body by killing a young man

युवक की हत्या कर लाश छिपाने में चार पर केस

Sat, 08 Sep 2018 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sat, 08 Sep 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
Case on four to hide the body by killing a young man
दिल्ली हाईकोर्ट
मंझनपुर। युवक की हत्या कर लाश छिपाने के मामले में गुरुवार को महेवाघाट पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। अदालत के निर्देश पर रिपोर्ट लिखने के बाद घटना की नए सिरे से जांच शुरू कर दी गई है।  चित्रकूट जिले के मऊ थाना स्थित मैदाना गांव की रानू देवी ने बताया कि महेवाघाट इलाके के नौबस्ता निवासी सुरेंद्र से उसके पति स्व. शिवशंकर की दोस्ती थी। किन्हीं कारणों से सुरेंद्र और शिवशंकर के बीच मनमुटाव हो गया। 24 जून 2018 को बहाने से सुरेंद्र ने शिवशंकर को अपने घर बुलाया। फिर गांव की ही मैना देवी, रंजना देवी व सरायअकिल निवासी राजेश के साथ मिलकर जहरीला पदार्थ खिलाकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद लाश भी गायब कर दी।
विज्ञापन


दो दिन बाद पुलिस ने गांव के बाहर एक पेड़ के नीचे शव बरामद किया। पीड़िता के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ तभी उसने पुलिस को तहरीर दी थी, लकिन पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं किया। इससे परेशान पीड़ित महिला ने कोर्ट में अर्जी दाखिल कर दी। गुरुवार को अदालत के निर्देश पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। मामले में महेवाघाट एसओ संजय गुप्ता का कहना है कि लाश बरामद होने के बाद परिवार वाले पोस्टमार्टम कराने को तैयार नहीं थे। गर्मी की वजह से मौत हुई थी। पुलिस ने दबाव बनाकर शव पीएम के लिए भेजा था। तब परिवार वालों ने तहरीर भी नहीं दी थी। कोर्ट के निर्देश पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed