{"_id":"5da8bf258ebc3e015d44dae1","slug":"case-filed-against-unknown-in-attack-on-lecturer-kaushambi-news-ald2578236120","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवक्ता पर हमले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवक्ता पर हमले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन

भरवारी। कोखराज कोतवाली क्षेत्र के असवां मोड़ के समीप बुधवार शाम बदमाशों ने एक बाइक सवार प्रवक्ता को गोली मार दी थी। मामले में पीड़ित के भाई की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है।
कोखराज के बरक्कतपुर गांव निवासी शैलेंद्र कुुमार पुत्र रामकुमार महर्षि डिग्री कॉलेज परसरा में प्रवक्ता हैं। बुधवार शाम वह कॉलेज से घर लौट रहे थे। असवां मोड़ के समीप पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने गाली-गलौज करते हुए ओवरटेक करके उन्हें रोक लिया। इसके बाद एक बदमाश ने तमंचे से गोली मार दी। घायल प्रवक्ता को एसआरएन अस्पताल प्रयागराज में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के मुताबिक उनकी हालत चिंताजनक है। मामले में प्रवक्ता के भाई शिवआसरे की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। कोखराज कोतवाल अजीत कुमार पांडेय का कहना है कि हमलावरों की तलाश कराई जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।