फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Case filed against two spokespersons and others on charges of love jihad and religious conversion

Kaushambi : लव जिहाद व धर्म परिवर्तन के आरोप में दो प्रवक्ताओं सहित अन्य के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

Sat, 23 May 2026 06:00 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 23 May 2026 06:00 PM IST
सार

सैनी कोतवाली क्षेत्र के सिराथू कस्बे में स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं के साथ धर्म परिवर्तन व लव जिहाद के लिए उकसाने के आरोप में केसरिया हिंदू वाहिनी के जिलाध्यक्ष की तहरीर पर सैनी पुलिस ने कॉलेज की दो प्रवक्ताओं सहित अन्य लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है।

विज्ञापन

विस्तार

सैनी कोतवाली क्षेत्र के सिराथू कस्बे में स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं के साथ धर्म परिवर्तन व लव जिहाद के लिए उकसाने के आरोप में केसरिया हिंदू वाहिनी के जिलाध्यक्ष की तहरीर पर सैनी पुलिस ने कॉलेज की दो प्रवक्ताओं सहित अन्य लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है।

विज्ञापन


केसरिया हिंदू वाहिनी के जिलाध्यक्ष रामेंद्र कुमार मिश्रा पुत्र राजेश कुमार मिश्रा ने सैनी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि सिराथू कस्बे में स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में उसकी बेटी कक्षा दस की छात्रा है, रामेंद्र कुमार मिश्रा के मुताबिक उसकी बेटी के दो माह से क्रिया कलाप व व्यव्हार में परिवर्तन देखने को मिला जिसके बाद पूछताछ के बाद जानकारी हुई कि इंटर कॉलेज में तैनात दो प्रवक्ता द्वारा उसकी बेटी को लगातार मानसिक रूप से प्रताणित किया जा रहा है।
विज्ञापन


साथ ही जबरन धर्म परिवर्तन को लेकर कॉलेज की छात्राओं को ब्रेन वाश कर अन्य लोगों के सहयोग से लव जिहाद व अभद्रता की जाती है। पीड़ित की शिकायत पर सैनी पुलिस ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रवक्ता शाइस्ता नूर व जरीन शौकत सहित सिराथू कस्बे के वार्ड नं छह गाजी का पुरवा निवासी मो. इरफान पुत्र कुतुब अली और अन्य अज्ञात के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed