फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Case filed against in-laws in the case of death of newly married woman

Kaushambi News: नवविवाहिता की मौत मामले में ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज

Fri, 24 Oct 2025 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 24 Oct 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Case filed against in-laws in the case of death of newly married woman
गोरकी उर्फ विमला पाल, फाइल फोटो।
दशरथपुर सचवारा गांव में बुधवार की देर शाम एक नवविवाहिता का शव घर के अंदर संदिग्ध दशा में फंदे पर लटकता मिला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर, मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत सास,ससुर व देवर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सरायअकिल कोतवाली के पुरखास गांव के दीपक पाल ने बताया कि उन्होंने अपनी बहन गोरकी उर्फ विमला पाल (19) की शादी छह माह पूर्व करारी कोतवाली के दशरथपुर सचवारा गांव के मिथुन के साथ की थी। शादी के एक हफ्ते बाद विमला मायके चली आई थी। बुधवार को विमला की विदाई कर पति दशरथपुर सचवारा गांव लाया था। बुधवार की देर शाम विमला ने फंदा लगाकर जान दे दी थी। बृहस्पतिवार को भाई दीपक पाल ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि ससुरालियों ने दहेज के लिए बहन की हत्या कर शव फंदे से लटका दिया। दीपक की तहरीर पर पुलिस ने पति मिथुन, ससुर किशोरी लाल, देवर राहुल व सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed