फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Case filed against father and son for taking claim by pretending the bike was stolen

Kaushambi News: बाइक चोरी दिखाकर क्लेम लेने पर पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा

Fri, 22 Mar 2024 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 22 Mar 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
Case filed against father and son for taking claim by pretending the bike was stolen
चायल। बाइक चोरी का फर्जी मुकदमा दर्ज कराकर कंपनी से क्लेम लेने के मामले में पिता-पुत्र फंस गए। अदालत के आदेश पर बृहस्पतिवार को पूरामुफ्ती पुलिस ने पिता-पुत्र समेत तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बजाज एलियांज बीमा कंपनी लिमिटेड के कोआर्डिनेटर अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि पूरामुफ्ती कोतवाली के फतेहपुर घाट निवासी रजनीश मिश्रा उर्फ पंकज ने 25 मई 2019 को बजाज पल्सर बाइक का फाइनेंस कराया था। 21 मार्च 2019 को उसने प्रयागराज के सिविल लाइन कोतवाली में बाइक चोरी की तहरीर दी थी। 25 मई को चोरी का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। चार फरवरी 2020 को बीमा कंपनी ने रजनीश मिश्रा को 78,924 रुपया क्लेम का ऑनलाइन खाते में भेज दिया। आरोप है कि क्लेम लेने के बाद वह उसी बाइक का प्रयोग करने लगा। मामले की जानकारी होने के बाद कंपनी के कर्मचारी अंकित सिंह ने 21 जून 2023 को रजनीश के भाई संजय मिश्रा को बाइक के साथ पूरामुफ्ती चौराहे पर पकड़ लिया। सूचना के बाद 112 डायल पुलिस मौके पर पहुंच बाइक समेत युवक को पकड़ लिया। आरोप है कि तहरीर के बाद भी कोतवाली पुलिस के कार्रवाई नहीं करने पर को-आर्डिनेटर ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर पूरामुफ्ती पुलिस ने रजनीश मिश्र उर्फ पंकज, भाई संजय मिश्रा और पिता गिरजा शंकर मिश्रा के खिलाफ जालसाजी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed