{"_id":"64cea502f13b08d00d0b0c77","slug":"case-against-four-in-case-of-assault-and-firing-in-land-dispute-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-1889-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: भूमि विवाद में मारपीट व फायरिंग मामले में चार के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: भूमि विवाद में मारपीट व फायरिंग मामले में चार के खिलाफ मुकदमा
Sun, 06 Aug 2023 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 06 Aug 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
कनैली। भूमि विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट व फायरिंग की घटना में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ। चर्चा रही कि दरोगा के बेटे ने पिता की लाइसेंसी बंदूक से फायर किया।
कौशाम्बी कोतवाली क्षेत्र के नैनुवा गांव में कंचन सिंह का जमीन को लेकर गांव के चमन सिंह से विवाद है। शुक्रवार को चमन के पक्ष से भानू प्रताप सिंह, बालकृष्ण यादव,अनूप यादव व श्रीकांत यादव ने लाठी, डंडा और बंदूक लेकर कंचन के घर पर धावा बोल दिया। मारपीट व फायरिंग की गई। बताया जाता है कि बंदूक चमन सिंह की थी, जिसे उनका बेटा लिए था।
चमन पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर हैं। इस मामले में कंचन की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार का कहना है मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ कि फायरिंग हुई। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।