{"_id":"656a36e36c6de36d7304ce56","slug":"case-against-five-including-father-in-suicide-of-adopted-son-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-5780-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: गोद लिए बेटे की खुदकुशी मामले में पिता सहित पांच पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: गोद लिए बेटे की खुदकुशी मामले में पिता सहित पांच पर मुकदमा
Sat, 02 Dec 2023 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sat, 02 Dec 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। पिपरी कोतवाली के निजामपुर पुरैनी गांव में एक युवक के खुदकुशी मामले में पुलिस ने उसे गोद लेने वाले पिता समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
निजामपुर पुरैनी गांव निवासी राजकुमार के माता-पिता की बचपन में ही मौत हो गई थी। उसके मंदर गांव निवासी नाना ने परवरिश की। नाना-नानी की मौत के बाद राजकुमार के मौसा संतोष ने उसे गोद ले लिया। संतोष ने ही राजकुमार की शादी कराई। इसके बाद धोखे से संतोष ने ससुराल वाली जमीन को अपने बेटों के नाम करवा दिया। निजामपुर पुरैनी वाला घर राजकुमार को रहने के लिए दिया था। इधर करीब दो साल से संतोष व उसके बेटे राजकुमार को घर से बेदखल करने के लिए परेशान करने लगे।
इसी से आहत होकर राजकुमार ने 28 नवंबर की रात फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इस मामले मेंं राजकुमार की पत्नी विमला की तहरीर पर बृहस्पतिवार को पुलिस ने ससुर संतोष कुमार, सास सुनीता देवी, देवर साजन, शनि व साहिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कर लिया है।