फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Card holders will get ration from today till June 10

आज से 10 जून तक कार्ड धारकों को मिलेगा राशन

Thu, 02 Jun 2022 12:57 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Card holders will get ration from today till June 10
राष्ट्रीय खाद सुरक्षा अधिनियम के तहत अंत्योदय कार्ड धारकों व पात्र गृहस्थी को मुफ्त में राशन दिया जाएगा। इसके लिए डीएसओ ने कोटेदारों को निर्देश दिया है। दो जून से 10 जून तक खाद्यान्न का वितरण नियमानुसार किया जाएगा। यदि कहीं पर किसी प्रकार की गड़बड़ी मिली तो संबंधित कोटेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

राशन कार्डधारकों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना व राष्ट्रीय खाद सुरक्षा अधिनियम के तहत मुफ्त में राशन दिया जा रहा है। जिला पूर्ति अधिकारी अमित तिवारी ने बताया कि राष्ट्रीय खाद सुरक्षा अधिनियम के तहत दो जून से 10 जून तक खाद्यान्न का वितरण किया जाएगा। इसके बाद गरीब कल्याण योजना के तहत राजस्थान का वितरण भी हुआ। कहा कि अंत्योदय कार्ड धारकों को प्रति कार्ड के हिसाब से 20 किलो गेहूं व 15 किलो चावल दिया जाएगा।
विज्ञापन

इसी प्रकार पात्र गृहस्थी को प्रति यूनिट पर दो किलो चावल व तीन किलो गेहूं मुफ्त में मिलेगा। जनपद के सभी कोटेदारों के यहां गेहूं व चावल पहुंच गया है। सुबह छह बजे से रात नौ बजे तक वितरण किया जाएगा। वितरण में पारदर्शिता के लिए नोडल अधिकारियों की तैनाती की गई है। यदि किसी कोटेदार की शिकायत मिली तो उसके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed