फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Car turned into a ball of fire on the highway, passengers jumped out and saved their lives

Kaushambi News: हाईवे पर आग का गोला बनी कार, सवारों ने कूदकर बचाई जान

Mon, 30 Jun 2025 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 30 Jun 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Car turned into a ball of fire on the highway, passengers jumped out and saved their lives
लोंहदा मोड के नजदीक नेशनल हाइवे पर जलती कार--सोशल मी​डिया
सैनी कोतवाली के लोहंदा गांव के समीप शनिवार की देर रात हाईवे पर चलती कार अचानक आग का गोला बन गई। कार सवारों ने कूदकर किसी तरह अपनी-अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक पूरी कार जल चुकी थी।
विज्ञापन


कोखराज के बम्हरौली निवासी अवनीश अपने बालकमऊ हसनपुर गांव में रहने वाले अपने दोस्त शीतला प्रसाद के साथ शनिवार रात कार से कानपुर ब्यूटी पार्लर का सामान खरीदने जा रहे थे। रास्ते में लोहंदा मोड़ के समीप रात 11 बजे अचानक चलती कार में आग लग गई। पलक-पलक झपकते ही कार धू-धूकर जलने लगी।
विज्ञापन

आग और धुंआ देख कार सवार अवनीश व शीतला प्रसाद ने कूद कर किसी तरह जान बचाई। सूचना के बाद आई पुलिस व फायर ब्रिगेड कर्मियों ने घंटे भर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक समूची कार जल चुकी थी। हादसे के दौरान नेशनल हाईवे पर अफरातफरी का माहौल रहा । कुछ देर के लिए यातायात बाधित भी रहा। एसओ के मुताबिक आग लगने के कारण की जांच कराई जाएगी। राहत की बात यह कि जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed