फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Car collision causes a car to overturn the cart, causing commotion

Kaushambi News: कार की टक्कर से पलटा ठेला, हंगामा

Tue, 03 Mar 2026 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 03 Mar 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Car collision causes a car to overturn the cart, causing commotion
सड़क पर गिरा ठेला। स्रोत- कस्बे वासी
पश्चिमशरीरा कस्बे में रविवार रात तेज रफ्तार कार की टक्कर से अंडे का ठेला पलट गया। हादसे में ठेला लगाकर अंडा बेच रही युवती बाल-बाल बच गई। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने कार सवार युवकों की पिटाई कर दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोगों का शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन

कस्बे में अंग्रेजी शराब की दुकान के पास सड़क किनारे एक युवती ठेला लगाकर अंडा बेच रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ठेले से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार सवार युवक नशे में धुत थे। टक्कर लगने से युवती सड़क पर गिर पड़ी और ठेला दूर जा गिरा।
विज्ञापन

आरोप है कि युवकों ने लोगों को हटने के लिए कहा, जिस पर भीड़ आक्रोशित हो गई और मारपीट शुरू कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। थाना प्रभारी हरीश तिवारी ने बताया कि कार की टक्कर से ठेला पलटने और मारपीट के मामले में दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोगों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed