फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Car-borne miscreants looted Rs 5.57 lakh from stamp seller

Kaushambi News: स्टांप विक्रेता से कार सवार बदमाशों ने लूटे 5.57 लाख

Tue, 11 Jun 2024 04:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 11 Jun 2024 04:10 AM IST
विज्ञापन
Car-borne miscreants looted Rs 5.57 lakh from stamp seller
स्टांप विक्रेता से कार सवार बदमाशों ने लूटे 5.57 लाख
विज्ञापन

-सैनी कोतवाली के नगिया मई मोड़ के पास सोमवार शाम हुई घटना
-पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लुटेरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। सैनी कोतवाली के नगिया मोड़ के पास सोमवार शाम कार सवार बदमाशों ने स्टांप विक्रेता से 5.57 लाख रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे धमकी देते हुए सिराथू की तरफ भाग निकले। सरेशाम हुई लूट की घटना से पुलिस महकमे में खलबली मच गई। एसपी ने मौका मुआयना कर लुटेरों की धरपकड़ के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की हैं।
सैनी कोतवाली के रमसहाईपुर निवासी केशव प्रसाद मालवीय स्टांप वेंडर हैं। वह मंझनपुर तहसील में स्टांप की बिक्री करते हैं। बताया कि रोजाना की तरह सोमवार की शाम भी वह अपने भाई सुरेंद्र मालवीय के साथ बाइक से घर जा रहे थे। रास्ते में नगिया मई मोड़ के पास सफेद रंग की कार सवारों ने उनकी बाइक को ओवरटेक कर रोक लिया।
विज्ञापन

वह कुछ समझ पाते कि इससे पहले कार से उतरे दो युवकों ने रुपयों से भरा उनका थैला छीन लिया। केशव के मुताबिक बैग में स्टांप बिक्री के 5.57 लाख रुपये के साथ ही कुछ कागजात भी थे। रुपयों से भरा बैग लूटने के बाद कार सवार बदमाश धमकी देते हुए सिराथू की तरफ भाग निकले। सूचना मिलते ही सीओ सिराथू अवधेश विश्वकर्मा सैनी कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। पीछा करने के बाद भी कार सवार लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी पर पहुंचे एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने मौका मुआयना कर लुटेरों की तत्काल गिरफ्तारी का निर्देश दिया। पीड़ित स्टांप वेंडर की तहरीर पर देर रात सैनी कोतवाली पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज किया। एसपी के मुताबिक बदमाशों की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है।

-------------
वर्जन
स्टांप वेंडर से लूट मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए गए हैं।
बृजेश कुमार श्रीवास्तव, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed