{"_id":"6e2cfc7c3a120677ca44ff67c7bcffdf","slug":"camp-registration-is-made-by-630-disabled-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंप में 630 विकलांगों ने कराया पंजीयन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंप में 630 विकलांगों ने कराया पंजीयन
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Fri, 19 Dec 2014 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर (ब्यूरो)। नवीन मंडी ओसा में बृहस्पतिवार को विकलांग कैंप आयोजित किया गया। इसमें मंझनपुर, सरसवां और कौशाम्बी ब्लाक के 630 विकलांगों ने पंजीयन कराया है। चिकित्सकों ने अभ्यर्थियों के विकलांगता की जांच की और प्रमाणपत्र जारी किया। कैंप में चिह्नित विकलांगों को 26 जनवरी को उपकरण वितरित किया जाएगा।
जिलाधिकारी राजमणि यादव ने कार्यक्रम के शुभारंभ के दौरान कहा कि जिले के पांच हजार विकलांगों का पंजीयन करके उन्हें उपकरण उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि विकलांग अपने को समाज में उपेक्षित महसूस न करें। कैंप में मंझनपुर, सरसवां और कौशाम्बी ब्लाक के 630 विकलांगों ने पंजीयन कराया। जिला सूचनाधिकारी जेएन यादव ने बताया कि कैंप में चिह्नित विकलांगों को 26 जनवरी को कलेक्ट्रेट में उपकरण वितरित किए जाएंगे। एलिम्को कंपनी द्वारा विकलांगों को उपकरण की आपूर्ति की जाएगी। इस मौके पर सीडीओ बीएन मिश्र, बीएसए अशोक कुमार सिंह यादव, जिला विकलांग कल्याण अधिकारी अजय कुमार सिंह, डीएसडब्लयूओ सुधीर गुप्ता, डीएसओ अखिल सिंह, डीपीओ राकेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।