फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Cake cutting party celebrated Mulayam Singh's birthday

केक काटकर मनाया गया पार्टी मुलायम सिंह का जन्मदिन

Mon, 23 Nov 2020 12:47 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 12:47 AM IST
विज्ञापन
Cake cutting party celebrated Mulayam Singh's birthday
केक काटकर मनाया गया मुलायम सिंह का जन्मदिन
विज्ञापन

मंझनपुर/सरायअकिल । समाजवादी पार्टी के संस्थापक पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन दोआबा में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान जिले के अलग-अलग स्थानों पर सपाइयों ने कार्यक्रम का आयोजन किया। केक काटकर उनके दीर्घायु होने की कामना की।
पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के 82 वें जन्मदिन पर रविवार को कार्यकर्ताओं ने पार्टी मुख्यालय में बैठक कर केक काटा। इसके बाद एक-दूसरे को केक खिलाकर पार्टी प्रमुख के दीर्घायु होने के लिए कामना की गई। जिलाध्यक्ष दयाशंकर यादव ने कहा कि अल्पसंख्यक व पिछड़ों की हक के लिए सपा प्रमुख में तमाम काम किया। बिना किसी भेदभाव के उन्होंने विकास को प्राथमिकता दी। इस मौके पर पूर्व प्रदेश सचिव सपा लोहिया वाहिनी महबूब आलम सज्जू, हाजी अवैस , पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक यादव,देशराज यादव, वेदपाल, आफताब अहमद, गुलाम हुसैन सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। चायल क्षेत्र के नसीरपुर (हर्रायपुर चौराहे) पर कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम का आयोजन कर पार्टी संस्थापक का जन्मदिन धूमधाम से मनाया और उनके दीर्घायु होने की कामना की। इस मौके पर पूर्व जिला महासचिव अनवार अहमद खान, ऊधौश्याम यादव,कृष्ण गोपाल यादव, अजीत मौर्य, आबिद जाफरी, मोहित यादव,धारा सिंह यादव, सुधीर यादव,राजू सिंह, गोपाल यादव,सत्या, दीपू ,आशीष, अनुराग,उदित, सरदार,हेडेन,समद समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसी तरह से सरायअकिल कस्बे में भी जिला पंचायत सदस्य एवं पार्टी के जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार की अगुवाई में केक काटकर सपा संस्थापक का जन्मदिन मनाया गया। साथ ही कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मुलायम सिंह यादव के संघर्षों से भरे जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। सपा नेता फुरकान सिद्दीकी,जिला पंचायत सदस्य हीरालाल, अरविंद यादव,विवेक शर्मा, आदित्य शुक्ला,अजीत प्रताप सिंह, हिमांशु कश्यप,प्रकाश त्रिपाठी, विकास यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं सिराथू क्षेत्र के परास गांव में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वरिष्ठ पार्टी नेता मुंशब अली उस्मानी की अगुवाई में केट काटने के बाद एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया गया। इस दौरान जुटे सैकड़ों ग्रामीणों को सपाइयों ने कंबल वितरित किया। कंबल पाकर गरीबों के चेहरे खिल उठे। इस मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष दयाशंकर यादव, वरिष्ठ सपा नेता आनंदमोहन सिंह पटेल,ब्लॉक प्रमुख अनुज यादव, डॉ. असलम, आशाराम यादव, कासिम हुसैन, अश्वनी सिंह समेत तमाम पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। पार्टी मुखिया शिवपाल सिंह यादव के आवाहन पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने भी अपने जिला कार्यालय में सपा संस्थापक का जन्मदिन मनाया। केक काटकर उनके दीर्घायु की कामना की गई। इस मौके पर प्रसपा के जिलाध्यक्ष हरि लोचन सिंह यादव, मुकेश यादव, लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष निलेश श्रीवास्तव, जिला सचिव खड़क सिंह यादव, संदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed