फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   By bridging the gap in relationships, the police of Mahila Thana is adding sweetness to married life

Kaushambi News: रिश्तों की खाईं पाटकर, दांपत्य जीवन में मिठास घोल रही महिला थाना की पुलिस

Tue, 09 Sep 2025 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 09 Sep 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
By bridging the gap in relationships, the police of Mahila Thana is adding sweetness to married life
इन दिनों पति-पत्नी के रिश्तों में दरार पड़ने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। दांपत्य जीवन में कड़वाहट घुलने की कई वजहें सामने आई हैं। ऐसे में महिला थाना की पुलिस रिश्तों में अविश्वास की खाई पाटकर पति-पत्नी के जीवन में मिठास घोल रही है।
विज्ञापन

महिला थाना में आठ माह में आए 329 मामलों में ज्यादातर पति-पत्नी के बीच विवाद के थे। खुशहाल व मजबूत रिश्तों की डोर अविश्वास व शक के कारण टूटने के कगार पर पहुंच गई थी। महिला पुलिसकर्मियों ने दांपत्य जीवन बचाने की पहल की। सुलह समझौते से 269 मामलों का निस्तारण किया गया। महिला थानाध्यक्ष नीलम राघव ने बताया कि बंधवा गांव अंशु देवी की शादी आठ जून को अरविंद के साथ हुई थी। तीन महीने में ही पति-पत्नी के रिश्ते में दरार पड़ गई।
विज्ञापन

अंशु ने शिकायत की अरविंद मां-बाप व भाई-भाभी को ज्यादा चाहता है। इसलिए वह अलग रहना चाहती है। उसे अकेले में रहना पसंद था। महिला थाना में दोनों पक्ष के साथ ससुराल वालों को भी बुलाया। एसओ ने महिला आरक्षी विद्या यादव के सहयोग से काफी देर तक समझा-बुझाकर पति-पत्नी के बीच कड़वाहट को दूर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद दोनों गिले शिकवे भूलकर मिलजुलकर रहने के लिए चले गए। इसी तरह करारी कोतवाली के अगिऔना की ममता देवी की शादी दीवर कोतारी गांव विजय कुमार के साथ दो साल पूर्व व मंझनपुर कोतवाली के गोबरसहाई गांव की बिमला देवी की शादी करारी कोतवाली के भटवरिया गांव के शिवदर्शन के साथ हुई। मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। रिश्ता टूटने के कगार तक पहुंच गई। इन्हें भी समझा-बुझाकर घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed